April 29, 2026

प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का केएलसी कॉन्प्लेक्स बंथर मे किया गया प्रसारण

Read Time:3 Minute, 20 Second

*उन्नाव– संवाददाता अनुज तिवारी

*उन्नाव उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिला जहां लेदर तथा फुटवियर का बड़ी मात्रा में कार्य होता है वहां आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम के 93वे एडिशन का प्रसारण किया गया इस प्रसारण को दिखाने के लिए पूरे भारत की 12 जगहों में बंथर उन्नाव में स्थित लेदर इंडस्ट्री द्वारा निर्मित कानपुर उन्नाव लेदर क्लस्टर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड के केएलसी कांपलेक्स के ऑटोटोरियम हॉल का चयन हुआ कानपुर उन्नाव जिले के लेदर तथा फुटवियर इंडस्ट्री के ऑनर्स लेदर क्षेत्र में काम करने वाले कारीगर तथा फुटवियर का केयूएलसी द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवा तथा कारीगर लगभग 400 की संख्या में उपस्थित रहे इस कार्यक्रम मे विधायक विधान परिषद विजय बहादुर पाठक ने भी उपस्थिति दर्ज की इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी कराया गया इस कार्यक्रम में रीजनल चेयरमैन सीएलई जावेद इकबाल केयूएलसी उन्नाव के कार्यकारी निदेशक ओ पी पांडे, हुमैरा इंडस्ट्री के निदेशक अशरफ रिजवान, ए के आई इंडिया लिमिटेड के निदेशक असद इराकी, क्रिएटिव इंडिया की निदेशक प्रेरणा वर्मा, पेसिफिक इंडस्ट्री के निदेशक मोहम्मद अजहर (मुन्ना भाई), सीएलआरआई कानपुर प्रभारी वैज्ञानिक अभिनंदन कुमार, केयूएलसी प्रशिक्षण संस्थान के प्रोग्राम मैनेजर शिशिर अवस्थी तथा लेदर इंडस्ट्री से मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए बड़ी संख्या में आए कारीगरों तथा आम जनमानस ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया कार्यक्रम के पश्चात सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा बताई हुई बातों पर सभी इंडस्ट्रीलिस्ट, कारीगरों तथा विधायक विजय बहादुर पाठक ने अपनी अपनी बातों को रख कर चर्चा कार्यक्रम किया कानपुर उन्नाव इंडस्ट्री की प्रगति तथा उसकी समस्याओं पर भी चर्चा हुई मन की बात में लोकल फॉर वोकल विषय पर भी इंडस्ट्रीलिस्ट तथा ने उद्यमियों के बीच चर्चा तथा सुझाव साझा किए गए इस विषय पर सभी ने अपनी-अपनी राय प्रस्तुत की कार्यक्रम का समापन केयूएलसी कांपलेक्स के कार्यकारी निदेशक ओ पी पांडे द्वारा सभी को धन्यवाद देते हुए किया गया।

Previous post दुर्गा पूजा को लेकर बारसोई थाना में जनप्रतिनिधियों के साथ शांति समिति की हुई बैठक ।
Next post 13 सूत्रीय मांगो को लेकर शिक्षा निदेशक कार्यालय परिसर में किया धरना प्रदर्शन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial