दुर्गा पूजा को लेकर बारसोई थाना में जनप्रतिनिधियों के साथ शांति समिति की हुई बैठक ।
मो० इसरारुल हक—/
बारसोई थाना परिसर में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आहूत की गई । इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी राजेश्वरी पांडेय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रेमनाथ राम, अनुमंडल निर्वाचित पदाधिकारी विवैक कुमार उपस्थित रहे। उक्त वैठक में प्रशासनिक पदाधिकारी को जनप्रतिनिधियों ने दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो जिसको लेकर अपनी अपनी राय व्यक्त किया। एसडीओ राजेश्वरी पांडेय ने जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान सभी पूजा पंडालों पर दंडाधिकारी तथा पुलिस बलों की तैनाती की जाएगी। लोगों से शांति पूर्वक दुर्गा पूजा का त्योहार मनाने की अपील की। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रेमनाथ राम ने कहा कि पूजा पंडालों मे अश्लील गाना बजाने पर पूर्ण रूप से रोक रहेगी एवं डीजे नहीं बजाना है। चौक चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। सभी पूजा पंडालों के निकट सीसीटीवी लगाकर निगरानी, आपत्तिजनक गाना नहीं बजाने का निर्देश दिया गया । आगे कहा किसी भी परिस्थिति में अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है। थानाध्यक्ष ने कहा यदि अफवाह की सूचना मिलती है तो तुरंत सूचना पुलिस को देंगे और किसी भी परिस्थिति में कोई भी आचार संगीता का उल्लंघन नहीं करेंगे। इस अवसर पर संजय साह, पिटुं साह, काशी गोस्वामी, पिंटू यादव, शौकत हुसैन, पिंटू चंदा, नाजिम मुखिया, चौकिदार फूलन राय, चौकिदार शंकर राय, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
