April 14, 2026

13 सूत्रीय मांगो को लेकर शिक्षा निदेशक कार्यालय परिसर में किया धरना प्रदर्शन

Read Time:4 Minute, 53 Second

*कानपुर – संवाददाता अनुज तिवारी

शिक्षक पद पर पदोन्नति, पुरानी पेंशन बहाली, राज्यकर्मियों की भांति चिकित्सीय सुविधा,अवकाश नगदीकरण, वेतन विसंगतियों का निराकरण, चतुर्थ श्रेणी पदों पर पूर्णकालिक नियुक्तियां,पदोन्नति में सी०सी०सी० की अनिवार्यता समाप्त किये जाने, शिक्षणेत्तर कर्मियों के शिक्षकों की भांति एकल स्थानान्तरण आनलाइन करनेवित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मियों की सेवा नियमावली बनाये जाने,1अप्रैल या बाद नियुक्त शिक्षणेत्तर कर्मियों की बन्द बीमा पालिसी चालू कराये जाने, मृतक आश्रितों की नियुक्ति समय व योग्यतानुसार करने, प्रबन्ध समिति में भागीदारी सहित 13 सूत्रीय मांगो को लेकर माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन ने संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय कानपुर में धरना / प्रदर्शन कर मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री उ०प्र०सरकार को प्रेषित कियेजाने हेतु संयुक्त शिक्षा निदेशक को सौपा प्रदेश अध्यक्ष ने धरने का सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रचंड बहुमत से सरकार बनने पर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में आशा जगी थी कि कर्मचारियों की जायज मांगे पूरी होगी किन्तु अभी तक नही हुई जो सबका साथ सबका विकास की धारणा के वितरीत है। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि मांगो को पूरा करने हेतु संगठन ने जनपद, मण्डल व प्रदेश स्तर पर बना / प्रदर्शन व संघर्ष कर सरकार का ध्यान आकर्षित करने का कार्य करेगा और मांगे पूरी कराकर ही दम लेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष भगतवत प्रसाद जोशी ने कहा की कर्मचारियों के साथ हो रहे भेद-भाव से उनमे रोष व्याप्त है जो एक बड़े आन्दोलन को प्रेरित कर रहा है।प्रदेश अध्यक्ष मुजतबा हुसैन ने मुख्यमंत्री को प्रेषित 13 सूत्रीय ज्ञापन संयुक्त शिक्षा निदेशक को सौंपने के साथ जनपद कानपुर नगर के चाचा नेहरू स्मारक इ० कालेज गोविन्द नगर के प्रबन्धतंत्र व प्रधानाचार्य की सांठ-गांठ से कालेज के वरिष्ठ सहायक की आलमारियों को अवैध तरीके से तोड़कर फाइले व धनराषि गायब करने की जांच में प्रबन्धक, प्रधानाचार्य ने अपने आप को फसता देख प्रबन्ध ने उसी कालेज में अध्यापक के पद पर कार्यरत अपनी पुत्री को आगे कर पेशबन्दी में कालेज के वरिष्ठ सहायक के विरूद्ध फर्जी कहानी बनाकर कराये गये फर्जी कहानी बनाकर मुकदमा दर्ज कराया गया एवं उसी फर्जी मुकदमे को आधार बनाकर निलम्बन की अवैध कार्यवाही की गई जो संगठन की आवाज को दबाने का भी द्योतक है। संगठन इसका कड़ा विरोध करते हुये प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की और कहा कि ऐसे निरंकुश प्रबन्धतंत्र को भंगकर कंट्रोलर नियुक्त किया जाय और प्रधानाचार्य व शिक्षिका के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही कराकर दण्डित किया जाय!धरने में प्रमुख रूप से शिव कुमार राजपूत, गणेश दीक्षित, प्रसून तिवारी धर्मेन्द्र पाठक, जयशंकर, पंकज पाण्डेय, शाकिर खान, विनोद द्विवेदी, मनोज त्रिपाठी, नन्दन धूरिया, शैलेन्द्र मिश्रा, रमाकरान्त दीक्षित शमसेर, विजय मिश्र, अल्पना पाण्डेय, नितिन, सुनील मौर्य, सतीश कुमार अभिषेक अस्थाना, संजय यादव,शरद तिवारी, आदि उपस्थित रहे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री उदय राज मेवालाल उपस्थित रहे।

Previous post प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का केएलसी कॉन्प्लेक्स बंथर मे किया गया प्रसारण
Next post पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव का हुआ अयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial