प्राणपुर में जदयू द्वारा सतर्कता एवं जागरूकता मार्च निकाला गया।
मोहम्मद आरिफ —-
्
मुख्यालय प्रांगण से बस्तौल चौक तक जदयू ने विकास विरोधी भाजपा द्वारा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश का पर्दाफाश करने के लिए प्रखंड स्तरीय सतर्कता एवं जागरूकता मार्च निकाला। मंगलवार को जदयू प्रखंड अध्यक्ष की अध्यक्षता में सतर्कता एवं जागरूकता मार्च में दर्जनों कार्यकर्ताओं के हाथों में नीतीश कुमार जिंदाबाद, बीजेपी होश में आओ, चौकीदार नहीं कामगार चाहिए,दर्जनों लोगों के हाथ में लिखा हुआ श्लोक तख्तियों को लेकर जमकर नारेबाजी की गई तथा बस्तौल चौक में कर्पूरी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बस्तौल चौक पर समारोह भी आयोजित किया गया। उक्त समारोह में प्रदेश महासचिव सह कटिहार संगठन प्रभारी अशोक कुमार बादल, जिला अध्यक्ष शमीम इकबाल, अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष मोहम्मद अशरफ महासचिव चंद्र भूषण पटेल,पूर्व जिला अध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी प्रमोद राय ने भाजपा सरकार के बिरूध्द जम कर मंहगाई,भ्रष्टाचार, जुमलेबाजी एवं बेरोजगारी को लेकर आलोचना किया तथा नीतीश कुमार के द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों की सराहना विस्तार पूर्वक की गई। इस मौके पर स्थानीय मुखिया मुजाहिद आलम सहित दर्जनों सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
