June 27, 2026

मै अपने गीत गजलो से उसे पैगाम करता हूं —कुमार विश्वास

Read Time:2 Minute, 0 Second

कानपुर -से- अनुज तिवारी

एस बी आई, विश्नोई डेंटल, तपस्या रियल स्टेट के संयुक्त तत्वावधान मे कानपुर क्लब, कैट मे लाइफ शो कुमार विश्वास का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हेमंत पाण्डेय ने कपड़े जिस पर टंगते है,वह कील फेक कर मारेंगे । आदि कविता सुनाई। दिल्ली से आई पदमिनी शर्मा ने कभी घरती महकती है,कभी अबर महकता है आदि कविता सुनाकर महफिल मे रंग भर दिया। मंच का संचालन कुमार विश्वास कर रहे थे। जबलपुर से आये सुदीप भोला ने सरकार व मंहगाई पर तंज कसते हुए कहा कि नमो नमो के नारे खूब हुये जयकारे,तेल करो सस्ता पर आये अतिथियो को ताली बजाने पर मजबूर किया। अन्त मे कुमार विश्वास ने मै अपने गीत गजलो से उसे पैगाम करता हू पर शहरवासियो का दिल जीत लिया। कोई दिवाना कहता है कोई पागल समझता है पर पूरा पंडाल तालियो से गूंज उठा। इसके बाद कवि कुमार विश्वास ने इस अघूरी जवानी का क्या फायदा जिसमे घूल कर नजर न आये आदि कविताए पर पूरा पंडाल तालियो से गूंज उठा। इस कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश विधान सभा अघ्यक्ष सतीश महाना, विधायक महेंश त्रिवेदी,अन्नू अवस्थी,डाक्टर हेमंत मोहन,डाक्टर आरती मोहन,प्रशांत त्रिपाठी, आदित्य पोद्दार, दिलीप कुमार मिश्रा ,ममता मिश्रा आदि लोग मौजूद रही।

Previous post कटिहार में नांव डुबने से सात लोगों की गई जान
Next post यूपी में राज्यकर्मियों को डीए में चार प्रतिशत वृद्धि और बोनस का तोहफा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial