मनिहारी में काली पूजा के अवसर पर मनिहारी तथा बौलिया में हुआ भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन
मनिहारी के कालीपुजा के अवसर पर नया टोला वार्ड संख्या 1 तथा बौलिया पंचायत में मंगलवार को भक्ति जागरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ निवर्तमान मुख्य पार्षद ममता देवी एवं बौलिया में पूर्व मुखिया प्रकाश चंद्र मंडल एवं पूजा कमिटी के अध्यक्ष भूपेंद्र पंडित ने संयुक्त रूप से फीता काट एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। जागरण कार्यक्रम में भोजपुरी दर्शकों के बीच अपने स्टेज शो को लेकर चर्चा में रहने वाली निशा उपाध्याय एवं दीपक दिलदार ने दर्शकों का गीत गाकर मनोरंजन किया। बौलिया में सार्वजनिक कालीपूजा समिति द्वारा आयोजित जागरण कार्यक्रम में मुजफ्फरपुर से आई गायिका मौसम भारती एवं अन्य कलाकारों द्वारा भजन एवं झांकियों का प्रस्तुतिकरण ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया । इस दौरान सार्वजनिक काली पूजा समिति के सदस्य राजवर्धन चौधरी,प्रेम कुमार झा,कन्हैया लाल सिंह, पवन पंडित, विकास मंडल , सेमोल पंडित,पवन रजक,राजबिहारी रजक,श्याम पंडित, प्रेमानंद पंडित,प्रमोद पंडित, सदस्य मंगल शर्मा,परशुराम यादव,दीनबंधु यादव,नकुल यादव, शंकर यादव तथा काली पूजा युवा क्लब नया टोला के अध्यक्ष प्रमोद यादव,उपाध्यक्ष शशि पासवान,सचिव निखिल कुमार,उपसचिव सज्जन सिंह, आशिक साह,मोहित आचार्य,कमलेश सिंह सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे। वही कार्यक्रम के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस प्रशासन इंस्पेक्टर रामविलास सिंह के नेतृत्व में चाक चौबंद दिखे ।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
