कोढा में 22 वर्षीय युवक का मिला शव पुलिस छानबीन में जुटी।
By:- श्रवण कुमार ।।
कटिहार जिला के कोढ़ा थाना क्षेत्र के खेरिया पंचायत में एक 22 वर्षीय युवक के शव बरामद की गई । घटना के बारे में बताया जाता है कि बेलाल चौक निवासी मोहम्मद सितब्बुर अपने घर से जलसा देखने के लिए दूसरे जगह गए हुए थे इनसे घर वाले भी बेफिक्रे थे वही सुबह होने पर खेरिया पंचायत की है शेख टोला ईट भट्ठा के समीप बांसवाड़ी में युवक की लाश को ग्रामीणों ने देखकर कोढ़ा पुलिस को सूचना दी। वही कोढ़ा पुलिस को सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष रूपक रंजन सिंह दल वल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जांच पड़ताल के दौरान शव की शिनाख्त के लिए ग्रामीणों से पूछताछ करने लगे। वहीं मृतक युवक की पहचान बिलाल चौक वार्ड संख्या 14 खेरिया पंचायत मोहम्मद अलीफ के 22 वर्षीय पुत्र सितब्बुर के रूप में हुई है । पुलिस कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु कटिहार सदर अस्पताल भेजा है। वहीं अचानक घटित इस घटना से क्षेत्र में सनसनी है। पुलिस अपराधी को पकड़ने हेतु हर बिंदु पर गहनता से छानबीन में जुट गई है।
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
