April 29, 2026

भागवत कथा का हुआ आयोजन श्रद्धालुओं अमृत कथा का लिया ज्ञान ।

Read Time:3 Minute, 27 Second

कानपुर अनुज तिवारी

चन्द्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय प्रागंण मे श्री रमेश भाई ओझा (भाईजी) जी की श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ करते हुए उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि संतों का कथा से हटकर समाज निर्माण भी होता है जिसमें पूज्य भाई श्री ने अपना योगदान हमेशा दिया है। मैंने कहा कि आज के दौर में लोग आपसे संबंधों को भूल रहे हैं। राज्यपाल संस्कृत शिक्षा पर पूज्य भाई श्री द्वारा चल रहे कार्यों की सराहना करते हुए भारतीय संस्कृति को श्रेष्ठ बताया। उन्होंने कहा कि गांव के विकास को तकनीकी स्तर पर अत्याधुनिक करने में भाई श्री में योगदान दिया है। पूज्य भाई श्री द्वारा करोना काल में भोजन और दवा की व्यवस्था समाज के लिए संजीवनी समान रही। जिसकी व्यवस्था में वह सदैव तत्पर रहे। राज्यपाल ने कानपुर नगर वासियों का धन्यवाद करते हुए राधा मोहन अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का लाभ समस्त भक्तों को मिलेगा। कथा पूज्य महाराज श्री ने कहा कि जीवन का महत्व भगवान की भक्ति से ही होता है। इसलिए सभी को अपने जीवन में भगवान का स्मरण अवश्य करना चाहिए। उन्होंने भक्तों को हमेशा उगते हुए और डूबते हुए सूर्य को नमन करने की सीख दी ताकि जीवन में सभी के उतार-चढ़ाव आते हैं सम्मान और आदर हमेशा समान रखना चाहिए। भगवान की कथा से ही मानव संसार में अपने आप को स्थापित कर पाया है। जिसमें जीवन में तलब किया वही जीवन के महत्त्व को समझ पाया है। संसार का तो दूसरा नाम ही समस्या है इसलिए प्रभु की भक्ति करते हुए सभी को जीवन यापन करना चाहिए।आज युवा सोशल मीडिया के माया जाल मे डूब गया हैं अगर जीवन को सार्थक बनाना हैं तो मोबाइल का मोह छोड़ कर रोज एक घटा अच्छी पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए जिससे अपने धर्म समान पुराणों का ज्ञान होगा तो जीवन का सार समझ मे आयेगा मोबाइल के कारण परिवार बिखर रहे।मनमोहन भजनों मे महिलाएं भावविभोर होकर झूमने लगी।इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना सांसद सत्यदेव पचौरी विधायक नीलिमा कटिहार जागरण समूह के महेंद्र मोहन गुप्त कैलाश नाथ अग्रवाल अभिषेक अग्रवाल नीरज दीक्षित, मनीष अग्रवाल, ज्ञानेन्द्र विश्नोई सहित हजारों भक्तों उपस्थित रहे।

Previous post प्यास बुझ जाए तो शबनम खरीद सकता हू–विष्णु सक्सेना
Next post तेजी से पांव पसार रहा डेंगू ,मरीजों की संख्या पहुंची 44, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial