धूमधाम से मनाया गया छठ महापर्व शांतिपूर्ण संपन्न ।
By:- तबरेज आलम
लोक आस्था का महापर्व उदय गामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर 4 दिवसीय इस पर्व का समापन हो गया 28 अक्टूबर से चली आ रही इस पवित्रता का प्रतीक छठ जिले में सौहार्दपूर्ण एवं धूमधाम से मनाया गया छठ व्रतियों ने 36 घंटा निर्जला उपवास रह कर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर प्रसाद ग्रहण किया। जिले के विभिन्न प्रखंडों में नदी तालाबों नहरों को दुल्हन की तरह सजाया गया ।छठ व्रतियों ने नए कपड़े पहन कर भगवान भास्कर की पूजा अर्चना की। वही पूरे जिले में छठ माई के गीतों से गुंजायमान रहा। गंगा जमुना तहजीब का परिचय देते हुए सड़क गलियों को साफ सफाई कर पानी के छिड़काव कर आपसी सद्भ भाव का परिचय दिया ।ललियाही घाट, बालू घाट, काढ़ागोला घाट, समेली घाट, मधुरा घाट, घूमना घाट के किनारे पर रोशनी की व्यवस्था की गई थी जिला प्रशासन भी मुस्तैदी से खड़े दिखे। बच्चे, बूढ़े जवानों में उत्साह का माहौल था । बता दें कि बाढ़ के पानी रहने के कारण कुछ छठ व्रतियों ने अपने आस पड़ोस के निचले स्थानों पर पानी भरकर घाट बनाया था। घाटों को रंग बिरंगे फूल गुब्बारे से सजाया गया था। वही दंडवत प्रणाम करते व्रतियों का विभिन्न घाटों में जाते देखा गया। भगवान भास्कर की उदयीमान अर्घ्य देकर छठ महापर्व का समापन हो गया ।
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
