April 29, 2026

65 लीटर 250 मिलीलीटर विदेशी शराब के साथ एक जुगाड़ गाड़ी एवं तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Read Time:2 Minute, 26 Second

प्राणपुर संवाददाता मो० आरिफ

रोशना ओपी पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में संदेह होने पर एक जुगाड़ गाड़ी चला रहे व्यक्ति की हरकत पर शक होने पर उनकी तलाशी ली गई तलाशी के दौरान उस व्यक्ति के जुगाड़ गाड़ी से 65 लीटर 250 एम एल विदेशी शराब बरामद किया गया, इस संबंध में रोशना ओपी थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि रोज शुक्रवार को पूर्वाहन करीब 5:30 बजे जीरो माइल एनएच 81 उत्क्रमित मध्य विद्यालय महादेवपुर के निकट मुख्य मार्ग पर रोशना ओपी पुलिस शस्त्र बल के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे कि इसी क्रम में एक जुगाड़ गाड़ी के चाल को देखकर पुलिस को शंका हुई तो उसे रुकने का इशारा किया गया तो वो रुकने की बजाय भागने लगा । संदेह होने पर पुलिस ने उसका पीछा किया। और उसे पकड़ लिया और उसकी जुगाड़ गाड़ी की तालिसी ली गयी तो तलाशी के दौरान जुगाड़ गाड़ी के पलाई के नीचे सेटिंग कर रखा शराब जिसकी मात्रा कुल 65 लीटर 250 एम एल विदेशी शराब बरामद कर थाना लाया गया। पूछ ताछ में गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम संतोष साहनी पिता रामपुकार साहनी उम्र 35 वर्ष शाकीन गौशाला राम सभा रानी घाट वार्ड नंबर 40 थाना सहायक जिला कटिहार के रूप में पहचान की गई । जब्त 65.250 लीटर विदेशी शराब की जब्ती सूची तैयार कर मधनिषेध अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर अभियुक्त को जेल भेज कर पुलिस आगे की करवाई में जुट गई है। वहीं रोशना ओपी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि किसी भी हाल में शराब तस्कर या शराबी को बख्शा नहीं जाएगा ।

Previous post उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में हुई छिनतई के आरोपी के घर कुर्की जब्ती के लगाए इश्तहार आरोपी कोढ़ा गैंग के सदस्य ।
Next post बिजली विभाग के लापरवाही और भ्रष्ट नीति के खिलाफ़ बलरामपुर प्रखण्ड मुख्यालय में ग्रामीणों का भूख हड़ताल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial