पशु स्वास्थ्य रक्षा पखवाड़ा तहत चल रहे पशु टीकाकरण कार्यक्रम का प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी ने लिया जायजा ।
By:- तनवीर आलम ….
हसनगंज प्रखंड स्थित प्रथम वर्ग पशु चिकित्सालय महमदिया अंतर्गत क्षेत्रों में चल रहे पशु स्वास्थ्य रक्षा पखवाड़ा तहत पशु टीकाकरण कार्यक्रम का अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी डॉ मनोहर कुमार ने जायजा लिया। प्रखंड के सभी पंचायतों में निजी टीका कर्मी द्वारा पशुओं में होने वाले संक्रमण रोकथाम को लेकर टीकाकरण कार्य किया जा रहा है। जिसमें सभी टीका कर्मी अपने पंचायत में जाकर ईयर टैगिंग हुए पशुओं को संक्रमण से बचाने के लिए वैक्सीन दे रहे हैं। बताया कि वैक्सीन सभी पशुपालक को लगाना अनिवार्य है, यह वैक्सीन पशु में लगने के बाद पशुओं में लंगड़ी बुखार व गलाघोंटू रोग नहीं के बराबर होता है।मौके पर अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी डॉ मनोहर कुमार ने निजी टीका कर्मी की कॉपी वैक्सीन कैरियर, आइस बर्फ सभी की जांच की। साथ ही सभी टीका कर्मी को सही से काम करने की हिदायत दी गई। साथ ही पशुपालक से मिलकर पशुओं में टीका दिया है या नहीं उसके बारे में पशुपालक से जानकारी लेते हुए कहा की हर पशुओं में निजी टीका कर्मी जाकर निशुल्क टीका लगाएगा और हर पशुपालक किसान को अपने पशुओं में टीका लगाना अनिवार्य है। इसलिए सभी पशुपालक अपने पशुओं में टीका लगवावे। इसको लेकर पशुपालन पदाधिकारी डॉ आकृति आना ने बताया कि सभी पंचायतों में निजी टीका कर्मी द्वारा टीकाकरण कार्य किया जा रहा है। मौके पर डॉ आकृति आना ने पशुपालकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने-अपने पशुओं में वैक्सीन लगवाना अनिवार्य समझे। यह वैक्सीन लगने से लंगड़ी बुखार व गलाघोंटू रोग पशुओं में नहीं होगा। इस अवसर पर विभागीय कर्मचारी विकास कुमार, निजी टीका कर्मी में मुकेश कुमार, कुमार गौरव, अविनाश महतो, दामोदर महतो, रूपेश चौहान, राम चौहान, विनोद यादव सहित कई पशुपालक मौजूद रहे।
