कृमि रोग से बचाव को लेकर बच्चों को खिलायी गई एल्बेंडाजोल की दवा
By:- तनवीर आलम ….
हसनगंज प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय हसनगंज में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत आयोजित कार्यक्रम में कृमि रोग से बचाव को लेकर बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई। मौके पर सभी बच्चों को हाथ धुलाकर मात्रा के अनुसार कृमि की दवा खिलाई गई। ताकि बच्चे कृमि रोग से बच सके। जिसको लेकर प्रधानाध्यापक पवन कुमार ने बताया कि कृमि रोग के कारण बच्चे में सुस्ती बनाना, भूख नहीं लगना आदि लक्षण होने लगते हैं। जिसके कारण बच्चे का शारीरिक व मानसिक दोनों ही विकास अवरुद्ध हो जाता है इसीलिए स्वास्थ्य विभाग की पहल पर कृमि मुक्ति दिवस के तहत आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवाई खिलाई जा रही है। मौके पर आयोजित कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम तहत 350 बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा मात्रा के अनुसार खिलाई गई। बताया सरकार की यह विश्वसनीय योजना है, जिसके तहत कक्षा एक से लेकर आठ तक बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई। इस अवसर पर शिक्षक शिक्षिकाएं व बच्चे मौजूद रहें।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
