April 30, 2026

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने रोशना ओपी का किया निरीक्षण

Read Time:1 Minute, 17 Second

By:- मोहम्मद आरिफ

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार द्वारा सोमवार को रोशना ओपी का निरीक्षण किया। एसपी श्री जितेन्द्र कुमार ने रोशना ओपी के कई पंजीयों की जांच पड़ताल किया। एसपी ने विभिन्न कांडों की संवीक्षा करते हुए कहा कि निलंबित कांडों में चल रहे फरार अपराधी को जल्द गिरफ्तार करने का भी निर्देश दिया।उन्होंने रोशना ओपी प्रभारी राजेश कुमार को निर्देश दिया कि समय पर पुलिस गस्ती,वाहन चेकिंग करने को लेकर भी निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि बंगाल -बिहार सीमा क्षेत्र में पुलिस बल द्वारा विशेष निगरानी एवं शराब तस्कर एवं अवैध कारोबारियों पर विशेष ध्यान देते हुए कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को कई और आवश्यक निर्देश भी दिए।

Previous post पास्टर एसोसिएशन ने तीन दिवसीय वार्षिक कार्यक्रम नवजीवन महोत्सव में का आयोजन किया
Next post व्यापार मण्डल अपना 50वां स्थापना वर्ष मनायेगा स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial