April 30, 2026

पास्टर एसोसिएशन ने तीन दिवसीय वार्षिक कार्यक्रम नवजीवन महोत्सव में का आयोजन किया

Read Time:2 Minute, 48 Second

By:- अनुज तिवारी की रिपोर्ट

कानपुर,पास्टर एसोसिएशन के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक कार्यक्रम नवजीवन महोत्सव में अंतिम दिन पूरे शहर से मसीह समाज के लोग आराधना करने के लिए एवं इस नवजीवन महोत्सव में सम्मिलित होने के लिए बड़ी संख्या में क्राइस्ट चर्च इंटर कॉलेज ग्राउंड में पहुंचे आराधना की शुरुआत पादरी संजय ऑल्विन जी की प्रार्थना से हुई एसोसिएशन के महा सचिव पादरी जितेंद्र सिंह जी ने महोत्सव में आए हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए एसोसिएशन के द्वारा किए गए सामाजिक कारों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पादरी एसोसिएशन का एक ही मकसद है हम और हमारा पूरा शहर एवम् देश एकता और शांति के साथ आगे बढ़ता जाए मुंबई से आए पास्टर अजय चौहान जी ने “अब्बा पिता तू है मेरा पिता, हो’ तेरी स्तुति और आराधना करता हू तुझ से ये प्रार्थना’ विशेष गीतों को गा कर आए हुए लोगो की आराधना में अगुआई की शहर के प्रमुख पादरीजनों के द्वारा देश में शांति सौहार्द और उन्नति और आशीष के लिए प्रार्थनाएं की गई।पुणे से आए पादरी रत्नदीप कासमस परमेश्वर के वचन से बताया की हम अपने जीवन मे यदि प्रभु येशु मसीह के समान दूसरों से प्रेम करेंगे तभी हम सच मे परमेश्वर की संतान ठहरेंगे और हम परमेश्वर पिता से प्रेम, उसकी आज्ञाओं को मानकर कर सकते है।नवजीवन महोत्सव में प्रमुख रूप से पादरी जितेंद्र सिंह पादरी संजय ऑलदिन पादरी रेजी मोन जान पादरी अनिल गिलवर्ट, पादरी ए बी सिंह, पादरी दादपादरी जूलियस पादरी राजू विन पादरी यहेजकेल जोशुआ पादरी प्रदीप राव पादरी राकेश मेसी डॉक्टर सी डेनियल पादरी राजकुमार मसीह, पादरी पारसनाथ, पादरी हनन्याह पानी पादरी विजय मोहन, पादरी रविद्र सिंह. पादरी समसन मसीह, पादरी विकी लॉरेंस, पादरी किशन लाल, पादरी आनंद मसीह, इत्यादि लोग मौजूद रहे ।

Previous post कुश्ती मथुरा का प्राचीन खेल इसके विकास के लिए प्रचार प्रसार बहुत जरूरी
Next post पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने रोशना ओपी का किया निरीक्षण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial