रेडक्रॉस ने अग्नि पीड़ित परिवार को वाटें राहत सामग्री।
By:- श्रवण कुमार (कोढ़ा)
प्रखंड के रामपुर पंचायत के राज्जीगंज गाँव मे अगलगी की घटना में सब कुछ जलकर राख हो गया। खबर मिलते ही रेडक्रोस चेयरमैन अनिल चमरिया की अगुवाई में संस्था के सदस्यों ने घटनास्थल पर पहुचकर राहत सामग्री का वितरण किया। मौके पर अनिल चमरिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में छोटी लापरवाही जान-माल पर भारी पड़ जाती है. लोग हुक्का, चिलम या बीड़ी पीकर बिना बुझे ही छोड़ देते हैं, फिर वही चिंगारी भयंकर आग का रूप धारण कर लेती है। सचिव संतोष गुप्ता ने पीड़ितों को ढांढस देते हुए आगलगी से बचाव एवं आगलगी के बाद सावधानी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि रेत, मिट्टी या बाल्टी से पानी आग के ऊपर डालकर आग को फैलने से रोका जा सकता है। फैक्ट्री या मिल में आग लगने पर बिजली का मेन स्विच फौरन ऑफ कर दें। किसी व्यक्ति के कपड़ों में अगर आग लग जाए तो उसे तौलिया से बुझाएं। कपड़ों में आग लगे हुए व्यक्ति को जमीन पर लिटाने का प्रयास करें। फिर जले हुए भाग पर ठंडा पानी डालें, इस दौरान ख्याल रखें कि जले हिस्से पर चिपकी हुई किसी चीज को हाथ से न हटाएं। रोगी को कंबल में लपेट कर 102 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाने की कोशिश करें। उपस्थित प्रबंध समिति सदस्य नरेश साह ने कहा कि पीड़ित पांच परिवार उपेंद्र महतो सिकंदर कुमार श्रवण महतो चंद्रकांत महतो एवं अंगद महतो को राहत सामग्री बांटी गई जिसमें 36 बर्तनों का सेट बड़ा तिरपाल, बाल्टी मशाहरी साड़ी धोती साबुन तेल आदि है जिससे त्वरित राहत मिल सकेगी।इस मौके पर मुखिया निर्मल कुमार हेम्ब्रम सरपंच कशोक दास वार्ड सदस्य जगन्नाथ महतो आदि उपस्थित थे।सबों ने रेडक्रोस पिडित परिवार के सहायतार्थ के लिए साधुवाद दिया।
More Stories
समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप अनियंत्रित पिकअप पलटी, चालक बाल-बाल बचा
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप बुधवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित पिकअप वाहन...
घर के आगे से ट्रैक्टर व डाला चोरी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत निवासी किसान बिपिन मंडल के घर के आगे से देर रात...
बरारी में सांसद प्रतिनिधि का दौरा,स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं परखी, गंगा घाट कटावरोधी कार्य में तेजी के दिए निर्देश
(डेस्क|बारसोई) रविवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने बरारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जनसुविधाओं और...
शराबबंदी मामले का फरार आरोपी राजा सिंह गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष सुजीत कुमार झा के निर्देश पर पुलिस ने...
मौसम की बाधा के बावजूद नाव से गोबराही दियारा पहुंची मेडिकल टीम, टीकाकरण व स्वास्थ्य जांच सम्पन्न
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती गोबराही दियारा में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खराब मौसम...
जीविका दीदियों द्वारा स्व-जनगणना अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
(डेस्क|बारसोई) बरसोई प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों...
