बारसोई में जदयू प्रखंड अध्यक्ष चुनाव सदस्यों में आपसी हंगामे के कारण पर्यवेक्षक ने किया स्थगित
Edited By:- मनोरंजन साहा //
बारसोई में जदयू कार्यकर्ताओं के बीच आपसी मतभेद एवं टकराव के बाद चुनाव प्रभारी व पर्यवेक्षक द्वारा मतदान को स्थगित कर दिया गया । जानकारी के मुताबिक इस चुनावी प्रक्रिया में निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष तनवीर आलम एवं युवा सदस्य मोनू यादव ने अपना नामांकन कराया था । इस दौरान कई सदस्यों का वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने का मामला प्रकाश में आया और सदस्यों में “तू-तू” “मैं-मैं” होने लगी जिससे चुनावी प्रक्रिया में विलंब होने लगी और एन वक्त पर निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष ने पर्यवेक्षक से मांग किया कि दुर दराज से आए कई मतदाओ का मतदान में विलंब होता देख घर वापस चले गए हैं। ऐसे में चुनाव स्थगित कर दी जाएं और पर्यवेक्षक इमरान अली ने आपसी मतभेद को बढ़ते देख चुनाव स्थगित करने का घोषणा कर दिया। इस दौरान प्रत्याशी रहे मोनू यादव ने कहा कि चुनाव के लिए दोपहर 1 से 4 बजे तक का समय निर्धारित किया गया था और 2 बजे तक दोनों ही उम्मीदवारों का समर्थक मतदान स्थल पर उपस्थित हो गए थे और बचे हुए समय में चुनाव आसानी से संभव था। वहीं जदयू नेता रौशन अग्रवाल ने पर्यवेक्षक पर पक्षपाती होने का आरोप लगाते हुए मनमानी करने की बात कही और प्रदेश स्तरीय वरीय नेताओं से इस संबंध में दूरभाष पर बात की। वहीं उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया स्थगित करना चुनाव प्रभारी के क्षेत्राधिकार में नहीं है । इसलिए वो पार्टी के वरीय नेताओं से मनमानी करने वालों पर संगठनात्मक कार्रवाई करने का मांग किया । इस दौरान अमल गोस्वामी, मिलन दूबे, काशीनाथ गोस्वामी, गौतम बाऊरी, संतोष कुमार, तिलक साह, प्रणव साह, मुनीम चौधरी, रोहित भगत, पूर्व मुखिया राजेंद्र ठाकुर,जमाल अंसारी सहित अन्य प्रमुख रूप से शामिल थे।
