योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर ग्रामसभा का हुआ आयोजन ।
By:- तनवीर आलम ( हसनगंज ) /////
पंचायती राज विभाग के निर्देश के आलोक में वर्ष 2022-23 के लिए ग्राम पंचायतों में विकास योजना तैयार किए जाने को लेकर गुरुवार को रामपुर पंचायत भवन प्रांगण में मुखिया रानी देवी की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। मौके पर ग्राम सभा में जीपीडीपी के अंतर्गत सभी कार्यों को कार्यान्वित करने को लेकर योजनाओं का निर्धारण ग्रामसभा के माध्यम से किया गया। साथ ही सभी योजनाओं को लेकर मास्टर प्लान तैयार किया गया। मुखिया रानी देवी ने कहा कि जीपीडीपी को लेकर पंचायती राज विभाग मुख्यमंत्री ग्रामीण गली नाली पक्कीकरण, ष्टम राज वित्त आयोग, 15 वीं वित्त आयोग, मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास के साथ कई योजनाओं को एक साथ कार्यान्वित किया जाएगा। जिसका मास्टर प्लान तैयार किया गया है। मुखिया ने कहा कि जीपीडीपी के माध्यम से गांव में बिजली पानी व सड़क सहित अन्य योजनाओं पर काम किया जाएगा। साथ ही पंचायत में शेष रह गए कार्यों को किया जाना है, ताकि पंचायत में रह रहे लोगों को सरकार द्वारा दी जा रही समुचित सुविधाओं का लाभ मिल सके। साथ ही बताया कि पंचायत के विकास कार्य करने में जीपीडीपी का महत्वपूर्ण योगदान होता है। साथ ही बैठक में सरकारी गाइडलाइन के अनुरूप योजनाओं का कार्य किया जाना है, इसको लेकर उपस्थित वार्ड सदस्य, कर्मियों व गणमान्य लोगों से विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर संबंधित पदाधिकारी, वार्ड सदस्य व सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
More Stories
लग्जरी कार में ले जाई जा रही सात खस्सी-बकरी बरामद, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार
मो0 काजु (कुरसेला) कुरसेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक नेक्सन कार...
514 ग्राम स्मैक के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दो मोबाइल भी बरामद
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कटिहार पुलिस और...
पुरिया घाट में नाव दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, शिकारपुर ने जीता खिता
हसन रजा ( आबादपुर ) बारसोई प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर पंचायत के पुरिया घाट स्थित पुरिया नदी में एक दिवसीय नाव...
कटिहार नगर निगम में मेयर ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की सुनी समस्याएं
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार नगर निगम कार्यालय में सोमवार को मेयर उषा देवी अग्रवाल की ओर से जनता दरबार का...
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में नई नियुक्ति।मोहम्मद इमाम हुसैन बने बिहार प्रदेश के महासचिव
मनोरंजन साहा (बारसोई) लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ (बिहार प्रदेश) का विस्तार करते हुए संगठन में एक महत्वपूर्ण...
सरस्वती मंदिर के मुख्यद्वार पर गिरी पीपल की टहनी, 3-4 दिनों से बंद है प्रवेश मार्ग।
सूचना के बावजूद नहीं हुई सफाई, श्रद्धालुओं को मंदिर आने-जाने में हो रही परेशानी. मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड क्षेत्र...
