जिला उप विकास आयुक्त ने संचालित योजनाओं की अद्यतन स्थिति का लिया जायजा
By:- तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड में गुरुवार को जिला उप विकास आयुक्त सौरभ सुमन यादव पहुंच संचालित योजनाओं का निरीक्षण करते हुए अद्यतन स्थिति का जायजा लिया। जिसको लेकर जिला विकास आयुक्त ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना लोहिया स्वच्छता योजना सहित अन्य संचालित योजनाओं का निरीक्षण व प्रगति का जायजा लिया गया। संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ प्राप्त हुए लाभुकों के आवास का कार्य जल्द पुर्ण कराएं।साथ ही जिन लाभुक का आवास अपूर्ण है और वह किस्त प्राप्त चुके हैं, उन पर सर्टिफिकेट केस दर्ज करें बावजूद आवास पुर्ण नहीं करने वाले लाभुक से पैसे की वसूली की जाएगी। संबंधित ग्रामीण आवास सहायकों को सभी अपने आवाज को जल्द पूर्ण करवाने का निर्देश दिया गया। मौके पर उप विकास आयुक्त ने मनरेगा कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही लोहिया स्वच्छता के तहत कार्यों को तेजी से करने के साथ ही डोर टू डोर कचरा का उठाव व कार्य को जल्द शुरू करने का निर्देश दिया। बताया सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ आम जनों को समय पर मिले इसका ख्याल रख कार्य में तेजी लाएं लंबित सभी कार्यों को समय रहते पूर्ण करें। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रितेश कुमार, सीओ उदय प्रसाद सहित कई पदाधिकारीगण व कर्मी गण मौजूद रहे।
More Stories
लग्जरी कार में ले जाई जा रही सात खस्सी-बकरी बरामद, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार
मो0 काजु (कुरसेला) कुरसेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक नेक्सन कार...
514 ग्राम स्मैक के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दो मोबाइल भी बरामद
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कटिहार पुलिस और...
पुरिया घाट में नाव दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, शिकारपुर ने जीता खिता
हसन रजा ( आबादपुर ) बारसोई प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर पंचायत के पुरिया घाट स्थित पुरिया नदी में एक दिवसीय नाव...
कटिहार नगर निगम में मेयर ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की सुनी समस्याएं
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार नगर निगम कार्यालय में सोमवार को मेयर उषा देवी अग्रवाल की ओर से जनता दरबार का...
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में नई नियुक्ति।मोहम्मद इमाम हुसैन बने बिहार प्रदेश के महासचिव
मनोरंजन साहा (बारसोई) लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ (बिहार प्रदेश) का विस्तार करते हुए संगठन में एक महत्वपूर्ण...
सरस्वती मंदिर के मुख्यद्वार पर गिरी पीपल की टहनी, 3-4 दिनों से बंद है प्रवेश मार्ग।
सूचना के बावजूद नहीं हुई सफाई, श्रद्धालुओं को मंदिर आने-जाने में हो रही परेशानी. मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड क्षेत्र...
