प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में समुदायिक शौचालय निर्माण कार्य प्रगति पर।
By:- मो० आरिफ (प्राणपुर)
15 वीं वित्तीय आयोग योजना अंतर्गत मुख्यालय प्रांगण में लगभग सात लाख पैंतालीस हजार की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य जोर-शोर से जारी है। उक्त कार्य के विभागीय अभियंता नीरज कुमार के देखरेख में संपन्न हो रहा है। उन्होंने बताया कि निर्धारित समय सीमा के अंदर गुणवत्ता पूर्ण शौचालय निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा। प्रमुख रोशनी खातून ने बताया कि मुख्यालय प्रांगण में शौचालय के अभाव में प्रखंड वासियों को दर-दर की ठोकर खानी पड़ती थी। खासकर महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। उक्त समस्या को लेकर जनहित में सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य कराने की सर्वसम्मति से सभी जनप्रतिनिधि एवं प्रखंड कर्मियों द्वारा निर्णय लिया गया।जिसे लेकर सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
