April 30, 2026

संविधान दिवस पर बारसोई एसडीओ के नेतृत्व में शपथ कार्यक्रम का आयोजन ।

Read Time:1 Minute, 43 Second

बारसोई अनुमंडल कार्यालय परिसर में शनिवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संविधान शपथ कार्यक्रम आयोजित हुआ तथा आजिवन शराब सेवन नहीं करने का शपथ लिए गया। आयोजित कार्यक्रम में एसडीओ राजेश्वरी पांडेय के नेतृत्व में भारतीय संविधान की भावना को सर्वोपरि रखने की शपथ दिलाई गई आरसा कर्मियों को आजीवन शराब सेवन नहीं करने का शपथ दिलाया गया । वही शपथ ग्रहण कर रहे कर्मियों को भारतीय संविधान की भावना को सर्वोपरि एवं अक्षुग्ण रखने, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा देश के समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित कराने एवं बंधुत्व बढ़ाने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर डीसीएलआर शिव शंकर पासवान, निर्वाचित पदाधिकारी विवेक कुमार, प्रधान लिपिक अयोध्या प्रसाद, नाजीर तरुण कुमार , दिवाकर कुमार, मुकेश कुमार, दीपक कुमार , परिमल दास सहित कार्यालय में कार्यरत सहकर्मी एवं अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

Previous post कोढ़ा निवासी 30 वर्षीय युवक की मौत उड़ीसा में मौत
Next post बघुवाकोल सामुदायिक भवन में संवर रहा बच्चों का भविष्य ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial