बघुवाकोल सामुदायिक भवन में संवर रहा बच्चों का भविष्य ।
By:- तनवीर आलम, (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत प्राथमिक विद्यालय बघुवाकोल का भवन नहीं है। इससे छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है। सामुदायिक भवन में विद्यालय का संचालन हो रहा है। एक कमरे में दर्जनों बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। विद्यालय में वर्ग एक से पांच तक की पढ़ाई होती है। विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक सहित शिक्षक कार्यरत हैं। सिलेबस अलग, पढ़ाई एक साथ कक्षा एक से लेकर पांच तक के बच्चे एक साथ बैठकर पढ़ाई करते दिखे। सभी वर्गाें का पाठ्यक्रम और किताबें अलग-अलग है। ऐसे में बच्चों का भविष्य भी अधर में है। पांच वर्गों के बच्चों को एक ही कमरे में पढ़ाया जा रहा है। प्रभारी प्रधानाध्यापक जमील अख्तर ने बताया कि सामुदायिक भवन में विद्यालय संचालित है। एक छत के नीचे बच्चों को शिक्षा प्रदान किया जाता है। विद्यालय का स्थापना 2010 में हुई अब तक विद्यालय को अपना भवन नही मिला है। समुदायिक भवन में विद्यालय चल रहा है। और मध्यान भोजन बनाने में भी परेशानी आती है। एक कमरा में सभी बच्चों को बठा कर शिक्षा दी जाती है। इस तरह से अनेक समस्या आती है। उन्होंने ने कहा कि विद्यालय भवन निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध है। उस पर मनरेगा योजना के तहत मिट्टी भराई किया गया। विद्यालय भवन नही है इस की जानकारी विभाग को है। लेकिन भवन निर्माण को लेकर कोई पहल नहीं हो रहा है।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
