बिजली विभाग चलाया अभियान 14 लोगों का काटा गया विद्युत कनेक्शन
By:- तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के बलुआ पंचायत अंतर्गत बड़की रटनी गांव में सोमवार को बकाया बिजली बिल की वसूली को लेकर विद्युत विभाग ने अभियान चलाया।जिसमें 14 बकायेदारों का विद्युत कनेक्शन काटा गया। जिसको लेकर विद्युत कनीय अभियंता रूपेश कुमार ने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार दो हजार से ऊपर बकायदार जो 4 से 5 महीने तक बिजली बिल अदा नहीं किए हैं। साथ ही जिनका 5000 से ऊपर बिजली बिल बाकी है वैसे बकायेदारों का बिजली कनेक्शन काटा जा रहा है। बिजली विभाग की इस कार्रवाई से अन्य बकायेदारों में हड़कंप का माहौल देखा गया।बताया राजस्व प्राप्ति को लेकर विभागीय स्तर पर बिजली बिल वसूली को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही बकायेदारों को बिजली बिल जमा करने के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। बताया लंबे बकायेदारों का आज बिजली कनेक्शन काटा गया है। विद्युत कनीय अभियंता ने बताया कि यह विभागीय कार्रवाई है। अगर कनेक्शन काटते समय जो उपभोक्ता मानक अनुसार बिल जमा कर देते हैं तो उसका कनेक्शन नहीं काटा जा रहा है और शेष राशि जमा के लिए वक्त भी दिया जा रहा है। इस अवसर पर विद्युत कर्मी व मानव बल जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
