जमीन मापी होने के बावजूद सरकारी अमीन के द्वारा नहीं दिया जा रहा है मापी रिपोर्ट ।
By:- श्रवण शर्मा (कोढ़ा)
कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के हरिहरपुर वार्ड संख्या चार निवासी कौशल्या देवी ने सरकारी नियमों की अवहेलना करते हुए व मापी कर अमीन द्वारा अंचल कार्यालय में रिपोर्ट नहीं देने को लेकर अंचलाधिकारी को एक आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। अंचलाधिकारी के नाम से दिए गए आवेदन में हरिहरपुर गांव निवासी कौशल्या देवी ने जिक्र किया है कि 24 दिसंबर 2019 को अपनी जमीन की मापी हेतु अंचल कार्यालय को हम एक आवेदन दिए थे जिसमें सरकारी अमीन द्वारा करीब डेढ़ वर्ष पूर्व जमीन का नापी हुआ था लेकिन जमीन चिन्हित कर अथवा निशान कर हमें नहीं दिया गया और ना ही अंचल कार्यालय कोढ़ा में भु मापी का रिपोर्ट समर्पित किया गया है जो जांच का विषय है आवेदन में उन्होंने लिखा है कि तीन बार अतिरिक्त राशि 10000, पांच हजार, चार हजार लेने के बावजूद भी अंचल अमीन द्वारा और अतिरिक्त राशि की मांग की जा रही है और वह कहा गया कि पूर्व में दिए गए राशि के अलावे तीन हजार और आप देंगे तब आपका मापी का रिपोर्ट अंचल कार्यालय को समर्पित करेंगे। वही मामले में अंचलाधिकारी विक्रम भास्कर झा ने कहा कि आवेदन प्राप्त हुआ है जांच कर दोषी पर उचित कार्यवाही किया जाएगा।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
