क्रिकेट टूर्नामेंट में कटिहार टीम ने हसनगंज को 6 रनों से हराकर ट्राफी पर किया कब्जा
By:- तनवीर आलम (हसनगंज)
कटिहार जिले के हसनगंज प्रखंड स्थित ढेरुआ पंचायत अंतर्गत पारा खेल मैदान में वाईसीसी क्रिकेट क्लब द्वारा टूर्नामेंट करवाया गया। आयोजित फाइनल मैच गुरुवार को कटिहार डीएस कॉलेज व हसनगंज के बीच खेला गया। कटिहार डीएस कॉलेज टीम ने हसनगंज को 6 रनों से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। विजेता और उपविजेता टीम को नगद तथा पुरस्कार वितरण किया गया। समापन अवसर पर विजेता टीम को पुरस्कृत करने के लिए शिक्षक सुबोध कुमार ठाकुर ने विशेष रूप से भाग लिया। पारा वाईसीसी क्रिकेट क्लब द्वारा करवाए गए इस टूर्नामेंट की प्रशंसा करते हुए कहा कि क्रिकेट मैच में एक की जीत और एक की हार होना निश्चित तय रहता है।खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल में हार जीत इतने मायने नहीं रखती, जितना कि खेल में हिस्सा लेना होता है। इसी प्रकार की स्पर्धाओं में भाग लेने से ही प्रतिभाएं ग्रामीण आंचल से निकलकर सामने आती हैं, जो आगे चलकर प्रदेश और देश का नाम रोशन करती हैं। इस मौके पर अतिथियों व खेल आयोजकों द्वारा विजेता टीम को पांच हजार रुपये नगद व सुंदर ट्रॉफी प्रदान किया। तो वही उपविजेता टीम को तीन हजार रुपये सहित एक सुंदर ट्रॉफी प्रदान किया गया। इस मौके पर खेल आयोजक पवन कुमार झा, सचिन कुमार, पंकज कुमार आदि खिलाड़ी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
