टीबी मरीजों के बीच पोषक आहार का वितरण किया गया
Read Time:3 Minute, 54 Second
By:- तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसनगंज में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरसी ठाकुर की अध्यक्षता में निक्षय मित्र योजना के तहत टीबी मरीजों के बीच पोषक आहार का वितरण किया गया। जिसमें चावल, आटा, दाल, अंडा, सोयाबीन आदि का वितरण किया गया। स्वस्थ्य एसटीएस अंजली कुमारी ने बताई कि इसमें वैसे चिन्हित टीबी मरीजों को यह पोषाहार दिया गया। जो मरीज खद्दान सामग्री खरीद नहीं पाते हैं, वैसे मरीजों को चिन्हित कर निक्षय मित्र योजना के तहत उसे पोषाहार का कीट दिया जाता है। जिसमें की प्रखंड के चार चिन्हित टीबी मरीजों के बीच किट का वितरण किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आर सी ठाकुर ने बताया कि विभाग की ओर से रोगियों को मुफ्त दवाइयां समय पर खिलाने की व्यवस्था, लेकिन रोगियों को उचित पोषण नहीं मिलना एक समस्या है। रोजी-रोटी की जुगाड़ में घर से बाहर जाने से संक्रमण का प्रसार होता है। तो वही उचित पोषण के अभाव में रोगियों को रोग से लड़ने की क्षमता नहीं मिलती है। साथ ही कहा की 2025 में देश से टीबी रोग के खात्मे को लेकर सरकार विभन्न उपायों पर काम कर रही है। टीबी रोग के उन्मूलन में सामान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, गैर सरकारी संस्थान, कॉर्पोरेट संस्थान सहित अन्य संस्थाएं अपनी मजबूत भागीदारी निभा सकते हैं। इसके लिए सरकार “निक्षय मित्र” बनने का मौका दे रही है। साथ ही कोई भी व्यक्ति टीबी रोगी को गोद लेकर उनकी सेवा कर सकता है। अभियान के तहत निक्षय मित्र बनने वाले व्यक्ति या संस्थान मरीजों को पोषण, डायग्नोस्टिक और रोजगार के स्तर पर भी मदद कर उनसे सच्ची मित्रता निभा सकते हैं। इसके तहत कोई भी सामान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दल, गैर सरकारी संस्थान, कॉर्पोरेट संस्थान निक्षय मित्र बनकर टीबी रोगियों की सहमति से उनको विभिन्न तरीके से मदद कर सकते हैं। इसके अलावा पोषण, जांच व रोजगार से जुड़ी मदद कर टीबी मुक्त प्रखंड बनाने में अपना योगदान कर सकते हैं। मरीजों की सहमति प्राप्त कर डिटेल्स निक्षय पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। साथ ही बताया कि निक्षय मित्र योजना की पूरी प्रक्रिया मरीजों की इच्छा व उसकी सहमति पर आधारित होगी। निक्षय मित्र योजना के तहत सामुदायिक सहयोग प्राप्त करने के लिए इच्छुक प्रखंड के मरीजों से सहमति प्राप्त की जा रही है। जबकि निक्षय मित्र योजना एक तरह से टीबी रोग से पीड़ित लोगों को गोद लेने की योजना है। इस अवसर पर डब्लूएचपी गायत्री कुमारी, बेचन कुमार सहित स्वास्थ्य कर्मीगण मौजूद रहे।
