सीडीपीओ ने आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण
By:- तनवीर आलम (हसनगंज)
बाल विकास परियोजना पदाधिकारी लक्ष्मी कुमारी के द्वारा सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के 097 महमदिया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों पर नामांकित बच्चों की उपस्थिति व बच्चों को दिए जा रहे भोजन की गुणवक्ता की जांच भोजन खा कर की। बच्चों का वजन, ग्रोथ चार्ट पंजी सहित अन्य पंजियों का गहन निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सेविका व सहायिकाओं को कुपोषण-मुक्त समाज निर्माण के लिए केंद्र संचालन और नियमानुसार ससमय प्रतिदिन केंद्र संचालन का निर्देश दिया। साथ ही गुणवक्ता-पूर्ण पोषाहार व केंद्र पर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए केंद्र के कर्मियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सँख्या 097 महमदिया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया गया। केंद्र में सेविका और सहायिका उपस्थित पाये गए। मीनू के अनुसार प्लाव बनाया गया था। स्वयं बच्चों के साथ बैठकर भोजन किये अच्छा लगा। केंद्रों का निरीक्षण कर संबंधित कर्मियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए जाने की जानकारी उन्होंने दी। मौके पर महिला पर्यवेक्षिका रूबी कुमारी मौजूद थी।
More Stories
विधान पार्षद एवं भुवन सहित पांच चुने गए चैम्बर कॉ- आप्सन
( कटिहार|डेस्क) नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कटिहार की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की हुई बैठक...
हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार...
एनएच-31 पर कुरसेला पुलिस का विशेष वाहन जांच अभियान, संदिग्ध वाहनों की हुई जांच
(राजशेखर जयसवाल) कटिहार-पूर्णिया-भागलपुर सीमा क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे-31 पर कटरिया पिकेट के समीप कुरसेला थाना अध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व...
मनिहारी में हर्षोल्लास से मनी बक़रीद, ईदगाहों में अदा की गई नमाज, प्रशासन रहा मुस्तैद
दार्जिलिंग एक्स्प्रेस |मनिहारी मनिहारी में गुरुवार को ईद उल जोहा (बक़रीद) का पर्व हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया...
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
