समाधान यात्रा के दौरान कोढ़ा में मुख्यमंत्री का संभावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने लिया स्थल का जायजा ।
शाहजहां आलम (कटिहार)
आगामी 21 जनवरी को सूबे के मुखिया नितीश कुमार का कटिहार में समाधान यात्रा को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र में स्थल का जायजा लिया गया। स्थल जायजा के दौरान प्रभारी जिला पदाधिकारी सौरभ सुमन यादव, पुलिस कप्तान जितेंद्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी शंकर शरण ओमी, डीपीओ पंकज कुमार, एडीएम आदि मौजूद थे। जिले के कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र में समाधान यात्रा के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संभावित आगमन को लेकर स्थल का चयन को लेकर निरीक्षण किया गया। जायजा के दौरान जिला पदाधिकारी एवं आरक्षी अधीक्षक के द्वारा कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के रामपुर पंचायत के पंचायत सरकार भवन एवं अन्य जगहों का जायजा लिया गया। जायजा के दौरान उन्होंने स्थानीय पदाधिकारी एवं कर्मियों को के दिशा निर्देश देते देखे गये। कोढ़ा के प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि समाधान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री का 21 जनवरी को कटिहार आगमन हो रहा है। मुख्यमंत्री का समाधान यात्रा को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा विभिन्न जगहों पर स्थल का चयन किया जा रहा है। जिला प्रशासन को जहां जगह अच्छा लगेगा वहां मुख्यमंत्री का समाधान यात्रा कार्यक्रम का आयोजन होगा। मौके पर मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद काजिम हुसैन, मुखिया अजमल हुसैन, सोहराब अली, जगत नारायण सिंह, उप मुखिया प्रतिनिधि बबलू यादव, पंचायत समिति सदस्य मोहम्मद नईम आदि मौजूद थे।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
