कोढ़ा के विशनपुर में की गई कार्यकारणी बैठक साथ ही मुखिया ने सभी वार्ड सदस्य एवं कर्मियों को किया सम्मानित ।
शाहजहां आलम (कटिहार)
कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के विशनपुर पंचायत में वार्ड सदस्यों के साथ कार्यकारिणी की एक बैठक आयोजित की गई साथ ही विशनपुर पंचायत के मुखिया रेहाना खातून के द्वारा पंचायत भवन में नववर्ष मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया वही इस दौरान मुखिया रेहाना खातून के द्वारा सभी वार्ड सदस्यों एवं पंचायत के सभी सरकारी कर्मियों को डायरी और कलम देकर सम्मानित भी किया गया। वही कार्यकारणी बैठक की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया रेहाना खातून ने की। जबकि मौके पर पंचायत के सभी वार्ड सदस्य एवं पंचायत सचिव, पंचायत रोजगार सेवक साहित अन्य सरकारी कर्मी भी मौजूद रहे । कार्यकारिणी की बैठक के दौरान पंचायत में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों पर सर्वप्रथम चर्चा की गई । चर्चा के दौरान पंचायत में विकास को लेकर कई मुद्दों पर एक दूसरे से विचारों का आदान-प्रदान भी हुआ । कार्यकारिणी की बैठक के दौरान मुखिया रेहाना खातून ने सभी वार्ड सदस्यों को पंचायत में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कई योजनाओं को कार्यकारिणी की बैठक के दौरान प्रस्ताव भी लिया गया ।
More Stories
यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, 4.96 लाख का जुर्माना वसूला।
रतन कुमार ओझा (कटिहार) सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जिला परिवहन विभाग ने गुरुवार...
मनिहारी-साहिबगंज फेरी सेवा छह माह से बंद, जान जोखिम में डाल गंगा पार कर रहे लोग
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बिहार के कटिहार जिले के मनिहारी घाट और झारखंड के साहिबगंज के बीच चलने वाली ऐतिहासिक...
भूमिहीनों ने आवासीय भूमि बंदोबस्ती के लिए सीओ को दिया आवेदन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी अंचल क्षेत्र के बन्दावन गांव निवासी भूमिहीन जशा सूई ने आवासीय भूमि उपलब्ध कराने की...
सरकारी तालाब में कचरे का अंबार, हल्की बारिश में जलमग्न हो जाती है मुख्य सड़कछठघाट के आसपास पसरी गंदगी से ग्रामीण परेशान, जलनिकासी व्यवस्था पर उठे सवाल; साफ-सफाई और स्थायी जलनिकासी की मांग
हसन रजा (आबादपुर) बारसोई प्रखंड क्षेत्र के भवानीपुर हाटखोला स्थित सरकारी तालाब इन दिनों बदहाल स्थिति का सामना कर रहा...
विधायक डॉ. दुलाल चंद्र गोस्वामी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। उत्कृष्ट भारत वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों ने केक काटकर जताई खुशी, 31 वर्षों के बेमिसाल राजनीतिक सफर की दी शुभकामनाएं
डेस्क (बारसोई) उत्कृष्ट भारत वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों के सौजन्य से कदवा विधानसभा क्षेत्र के माननीय पूर्व सांसद सह वर्तमान...
मां की शक्ति और आस्था का केंद्र है भंगहा का दुर्गा मंदिर
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड क्षेत्र के भंगहा गांव स्थित दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और मां की शक्ति...
