April 30, 2026

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित ।

Read Time:1 Minute, 57 Second

शाहजहां आलम (कटिहार)

कटिहार व्यवहार न्यायालय स्थित न्याय सदन में गुरुवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कटिहार हेमंत कुमार त्रिपाठी के निर्देशानुसार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कटिहार अनिल कुमार राम के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी और रेल के सुरक्षा अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। जिसमे रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी राम मनोहर चौधरी सहित रेल आरक्षी उपाधीक्षक कुमार देवेंद्र ,आर पी ऍफ़ समादेष्टा सहित रेलवे के पैनल अधिवक्ता यशश्वी कुमार अग्रवाल एवं हेमंत कुमार मिश्रा मोजूद थे। बैठक के दौरान आगामी 11 फरवरी में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल सञ्चालन में विचार विमर्श किया गया तथा रेलवे न्यायालय में लंबित वादों में अधिक से अधिक नोटिस निर्गत करने हेतु निर्देश दिए गए।वही रेलवे प्लेटफार्म पर भी इसके व्यापक रूप से प्रचार प्रसार को सुनिश्चित करने के लिए कई दिशा निर्देश दिया गया। गौरतलब है कि बीते राष्ट्रीय लोक अदालत लोक की सफलता में रेलवे की सराहनीय भूमिका थी।

Previous post समाधान यात्रा के दौरान कोढ़ा में मुख्यमंत्री का संभावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने लिया स्थल का जायजा ।
Next post अमदाबाद प्रखंड के जन वितरण प्रणाली के विक्रेता ने किया हड़ताल अपनी 8 सूत्री मांगों को लेकर सरकार से की मांग
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial