अमदाबाद प्रखंड के जन वितरण प्रणाली के विक्रेता ने किया हड़ताल अपनी 8 सूत्री मांगों को लेकर सरकार से की मांग
मो० इम्तियाज (अहमदाबाद)
अमदाबाद प्रखंड अंतर्गत जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं ने सरकार द्वारा उनके प्रति उदासीन रवैया अपनाने को लेकर ब्लॉक भवन के समक्ष विरोध दर्शाते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की। इस संबंध में डीलर संघ के अध्यक्ष मुंसाफिर आलम, सचिव मोहम्मद इब्राहिम, अरुण मंडल सहित अन्य डीलरों ने बताया कि फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के द्वारा सरकार के विरुद्ध पीएमजीकेएवाई खाद्यान्न की वितरित मार्जिन मनी की राशि भुगतान हेतु एवं अपने 8 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल जारी है इसी के आलोक में अमदाबाद प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतों के कार्यरत जन वितरण प्रणाली के विक्रेता 5 जनवरी 2023 से अनिश्चितकालीन हड़ताल में सम्मिलित होने जा रहे हैं। आगे बताया कि हड़ताल की सूचना अनुमंडल पदाधिकारी मनिहारी को भी दे दी गई है डीलरों ने कहा कि जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं के लंबित भुगतान जैसे पीएमजीकेएवाई की मार्जिन मनी 2020 से नवंबर 2022 तक वितरण किया गया खाद्यान्न मार्जिन मनी का मांगों को लेकर मोर्चा के तहत यह निर्णय लिया गया है कि दिनांक 10 जनवरी 2023 तक पोस मशीन बंद रखते हुए 10 जनवरी पटना के गर्दनीबाग में धरना प्रदर्शन भी करेंगे मौके। पर विमलेंदु मुखर्जी, शेख तमन्ना, अशोक कुमार साह, सुधांशु मंडल, निताई चंद्र मंडल, दिलीप कुमार सराफ, नवल किशोर रजक, सुल्तान अहमद, निसार, मुन्नी बेगम, संजय कुमार रजक, शिवानंद सिंह, मोहिउद्दीन, नौशाद हुसैन, भुवनेश्वर मंडल, सच्चिदानंद शर्मा, सुल्तान अबू तालिब, भोला कर्मकार नजीर हुसैन सहित कई डिलर मौजूद थे।
