मनिहारी में मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद एवं पार्षद के सम्मान में किया गया नागरिक अभिनंदन समारोह।
शाहजहां आलम ( कटिहार )
कटिहार जिले के मनिहारी नगर पंचायत के वार्ड संख्या में दो स्थित एस एम कॉलोनी में नगर पंचायत के नव निर्वाचित मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव, उप मुख्य पार्षद सुभम कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम का अध्यक्षता एवं मंच संचालन भीम ब्यास ने किया । कार्यकर्म में सर्व प्रथम सभी मुख्य अतिथियों को फूल माला पहनाकर एवं बुके देकर अभिवादन किया गया साथ ही अतिथियों को अंगवस्त्र से भी सम्मानित किया गया । सभी वक्ताओं ने यूवा मुख्य पार्षद एवं मुख्य पार्षद के बारे में हर्ष जताते हुए कहा कि हमे पुरी उम्मीद है कि नौजवान जनप्रतिनिधियों के कंधे पर इस बार नगर पंचायत का विकास कार्य का भार जनता ने दिया है और हमे पुरी उम्मीद है इस पर ये खरा उतरेंगे। वहीं इस अवसर पर मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव ने कहा कि आप सभी नगर छेत्र के वार्ड संख्या 02 के जनता ने जो हमारा नागरिक अभिनंदन किया है है इसके लिए आभार प्रकट करता हूं । साथ ही आपने हमे जो हमे चेयरमैन बनाया है । और इस योग्य बनाया है कि मैं आपके हर उम्मीद पर खरा उतरु । तो मैं आपको पूर्ण विश्वास दिलाता हूं कि मैं आपके विश्वास पर खरा उतरूंगा । और नगर पंचायत में जो विकाश की किरण अब तक बीस वर्षों में नहीं पहुंची है उसे मैं अपने कार्यकाल के पहले वर्ष में दिखाऊंगा। कहा कि मुख्य रुप से पहले चरण में बाजार की मुख्य सड़क और नासा के साथ वार्ड में जल जमाव की समस्या से निजात दिलाऊंगा। स्वास्थ सम्बन्धित कार्यों में हॉस्पिटल में डॉक्टर की कमी दूर करूंगा। घाट के सौंदर्यीकरण के साथ पार्क आदि पर कार्य किया जाएगा। जिसके लिए हमने सम्बन्धित पटना के विभागीय मंत्री उप मुख्यमंत्री एवं सचिव से वार्ता जारी है मैं जल्द ही पटना जाकर उक्त सभी योजना को धरातल पर कैसे लाया जाना है इसकी रूप रेखा तैयार करूंगा और जल्द ही आपको धरातल पर देखने को मिलना शुरु हो जाएगा। वहीं उप मुख्य पार्षद सुभम कुमार ने भी जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि मैं अपने मुख्य पार्षद के कंधे कंधे से मिलाकर नगर विकाश कार्य में सहयोग करते हुए मनिहारी नगर पंचायत को आदर्श पंचायत बनाऊंगा।वही इस अवसर पर वार्ड संख्या 02 के नव निर्वाचित पार्षद के प्रतिनिधि बलेश्वर सिंह, वार्ड संख्या 15 के प्रतिनिधि पंकज यादव, मो तोफेज आलम, संत गुप्ता, गणेश गुप्तायोगेश यादव निरंजन सिंह चंदन मंडल रामकांत सिंह, शंभू महतो संजय गुप्ता भोला यादव राजेंद्र यादव सदानंद गुप्ता देव गुप्ता उत्तम चौधरीअशोक गुप्ता आदि मौजूद रहे ।
