कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र में चल रहे जमीन के सर्वे को लेकर सर्वेयर के द्वारा अवैध वसूली का आरोप
श्रवण शर्मा (कोढ़ा)
प्रखंड क्षेत्र में 84 राजस्व ग्राम का सर्वे काम बीते वर्षों से चल रहा है प्रत्येक राजस्व ग्राम को अलग-अलग भागों में बांटकर सर्वे किया जा रहा है। जमीन पर सर्वेयर के द्वारा धरातल पर जाकर पहले जमींदारों को बुलाया जाता है उसके बाद जमीन से संबंधित कागजात के लिए कभी ऑफिस तो कभी अपने आवास पर बुलाया जाता है जब कागजात लेकर किसान सर्वेयर के पास पहुंचते हैं तो सर्वे के नाम पर खुले आम राशि की मांग की जाती है इतना ही नहीं राशि नहीं देने पर जमीन बिहार सरकार में जाने की बात कहीं जाती है जिसको लेकर किसान भयभीत होकर सर्वेयर को मुंह मांगी कीमत चुका रहे हैं इधर रोमाला देवी ,योगेंद्र शर्मा, कैलाश शर्मा ,सुशील पंडित आदि किसानों ने बताया कि जमीन के कागजात के साथ चढ़ावा देने पर जमीन का कागजात लिया जाता है। सर्वे को लेकर आम लोगों को जहां पंचनामा बंटवारा कर जमाबंदी खुलवाने की होड़ अंचल कार्यालय में लगी हुई है वहीं दूसरी ओर सर्वेयर के द्वारा समय सीमा समाप्त होने का अलग से अल्टीमेटम का सामना करने पर विवश हो रहे हैं।सर्वे को लेकर प्रखंड क्षेत्र में जहां एक और किसानों को कागजात जुटाने में परेशानी हो रही है वही सर्वेयर के द्वारा अवैध वसूली को लेकर लोग परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
More Stories
समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप अनियंत्रित पिकअप पलटी, चालक बाल-बाल बचा
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप बुधवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित पिकअप वाहन...
घर के आगे से ट्रैक्टर व डाला चोरी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत निवासी किसान बिपिन मंडल के घर के आगे से देर रात...
बरारी में सांसद प्रतिनिधि का दौरा,स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं परखी, गंगा घाट कटावरोधी कार्य में तेजी के दिए निर्देश
(डेस्क|बारसोई) रविवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने बरारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जनसुविधाओं और...
शराबबंदी मामले का फरार आरोपी राजा सिंह गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष सुजीत कुमार झा के निर्देश पर पुलिस ने...
मौसम की बाधा के बावजूद नाव से गोबराही दियारा पहुंची मेडिकल टीम, टीकाकरण व स्वास्थ्य जांच सम्पन्न
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती गोबराही दियारा में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खराब मौसम...
जीविका दीदियों द्वारा स्व-जनगणना अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
(डेस्क|बारसोई) बरसोई प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों...
