April 30, 2026

क्रिकेट टूर्नामेंट का प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा जिला महा मंत्री ने फीता काटकर किया शुभारंभ ।

Read Time:3 Minute, 38 Second

पहला मैच मझेलीं पूर्णिया की टीम जीत हासिल किया

तनवीर आलम ( हसनगंज )

हसनगंज प्रखंड के ढेरुआ पंचायत स्थित स्वर्ग लेखमणि ठाकुर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट वाईसीसी पारा के द्वारा रविवार को 15 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। जिसका विधिवत शुभारंभ प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार, भाजपा जिला महामंत्री प्रशांत कुमार झा, समिति सदस्य शत्रुघ्न मंडल, बिकास ठाकुर, पप्पू ठाकुर व खेला आयोजक आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। क्रिकेट टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार ने कहा कि वाईसीसी क्रिकेट क्लब पारा भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। इसका उद्घाटन संयुक्त रूप से किया गया। जिसमें 16 टीमों ने हिस्सा लिया है। उन्होंने खेल आयोजक के अच्छा व्यवस्था होने और खेल आयोजक की खूब प्रशंसा की खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की भी कामना किया। भाजपा जिला महामंत्री प्रशांत झा ने भी कहा कि खेल से हमारा शारीरिक व मानसिक विकास भी होता है। उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के टूर्नामेंट समय-समय पर होना चाहिए। जिससे कि ग्रामीण प्रतिभा को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। कहा कि इस तरह के आयोजन होने से ग्रामीण गांव में भाईचारे का अटूट बंधन बनता है। खेल आयोजक किट्टू झा उर्फ पवन झा, मनमन ठाकुर ने कहा उदघाटन मैच मझेलीं पूर्णिया और पोखरिया कटिहार टीम के बीच खेला गया। मझेलीं पूर्णिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।15 ओवर में 4 विकेट गमा कर 188 रन बनाया। बाद में खेलने उतरी पोखरिया कटिहार की टीम ने 60 रन बनाकर ऑल आउट हो गया। इस तरह से क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच मझेलीं पूर्णिया की टीम जीत हासिल किया। इधर मैच को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिली। वही टूर्नामेंट में कई बड़ी-बड़ी टीमों हिस्सा लिए है। उदघाटन मैच को देखने के लिए मैदान में भारी संख्या में खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई के लिए हर विकेट लेने और चौका-छक्का लगने पर जमकर तालिया बजाकर उनका स्वागत किया। आयोजक में सुमन ठाकुर, अन्तु ठाकुर, विक्कू ठाकुर, जीतू ठाकुर, आलोक ठाकुर, सचिन, ज्योतिष, देवा, मनीष, मुकेश आदि समेत खिलाड़ी वो खेल प्रेमी ग्रामीण मौजूद थे।

Previous post कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र में चल रहे जमीन के सर्वे को लेकर सर्वेयर के द्वारा अवैध वसूली का आरोप
Next post 8 करोड़ 60 लाख की लागत से बनने वाले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क का सांसद एवं विधायक ने किया शिलान्यास।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial