8 करोड़ 60 लाख की लागत से बनने वाले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क का सांसद एवं विधायक ने किया शिलान्यास।

आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के सीतलपुर पंचायत स्थित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत दो सड़कों का कटिहार सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी तथा प्राणपुर विधायक निशा सिंह ने संयुक्त रूप से रविवार को फीता काटकर शिलान्यास किया। इस अवसर पर भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, तत्पश्चात योजनाओं का शिलान्यास किया गया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी ने सभी को अंग्रेजी नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस क्षेत्र में अब बहुत कम सड़कें बनना शेष है और वह भी बहुत जल्द निर्माण करवाते हुए लोगों को आवागमन की सुविधा हेतु मोहैया करवाया जाएगा और कहा कि कटिहार जिले का विकास करना ही उनकी पहली प्राथमिकता है । प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक निशा सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए नए साल कि शुभकामनाएं देते हुए कहा अब इस क्षेत्र में कच्ची सड़के नहीं रहेगी बहुत जल्द सभी कच्ची सड़कें पक्की करने हेतु निरंतर प्रयासरत है। और आने वाला दिनों में कोई भी सड़क कच्ची नहीं रहेगी । इस अवसर पर कनीय अभियंता रामचंद्र राम , जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ,जदयू प्रखंड अध्यक्ष आजमनगर सुनील कुमार सिन्हा, जिला पार्षद मोहम्मद मनौवर आलम, मुखिया श्रीति कुमारी, बैरिया पंचायत के मुखिया अबू तालिब , प्रदीप घोष, भाजपा मंडल अध्यक्ष अवधेश मंडल, जदयू जिला उपाध्यक्ष मनोज साह,पंचायत समिति सदस्य बबलू हसदा, अमल गोस्वामी, सुदीप साह , गयानाथ गोस्वामी, कंचन केसरी, दीपक केवट सहित जदयू एवं भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
