स्वास्थ्य कर्मियों की समीक्षात्मक बैठक में लिया गया कई निर्णय
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसनगंज में एएनएम व स्वास्थ्य कर्मियों की समीक्षात्मक बैठक आहूत किया गया। आयोजित बैठक में नियमित टीकाकरण व परिवार नियोजन कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। साथ ही खसरा रूबेला की रोकथाम व इसके लक्षण के बारे में लोगों के बीच जागरूकता लाने पर चर्चा की गई। बताया रूबेला बीमारी ज्यादातर बच्चों को प्रभावित करती है। शरीर पर लाल चकत्ते होना बुखार आना और आंखों का लाल होना रूबेला बीमारी के लक्षण है। बताया आम जनों को इस बीमारी के लक्षण के बारे में जागरूक करना है बताना है ऐसा लक्षण दिखे तो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच डॉक्टर से संपर्क करें। बैठक की अध्यक्षता बीसीएम संगीता कुमारी ने किया। साथ ही आयोजित बैठक में क्षेत्रों में चल रहे स्वास्थ्य योजनाओं को धरातल पर कैसे बेहतर करें, लोगों को शत् प्रतिशत लाभ कैसे मिले, इसको लेकर प्रमुखता से विचार विमर्श किया गया। साथ ही एलसीडी, मेडिसिन, आरसीएच, नियमित टीकाकरत यह सभी कार्यों में तेजी लाने का निर्देश संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया है। साथ ही एएनम व स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर प्रखंड डब्ल्यूएचओ मॉनिटर सुजीत कुमार सहित एएनम व स्वास्थ्य कर्मी आदि मौजूद रहे।
More Stories
सामुदायिक किचन बंद, बाढ़ प्रभावितों के सामने भोजन का संकट।
रतन कुमार ओझा(मनिहारी) कटिहार जिले के मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों के लिए संचालित सामुदायिक किचन बंद होने से...
वार्ड-8 में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग, 35 महिलाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) अमदाबाद नगर पंचायत के वार्ड-8 में जलजमाव और गंदगी से करीब 50-60 परिवार परेशान हैं। पाल...
24 घंटे के अंदर जारी हुआ लंबित परीक्षा परिणाम, विद्यार्थी परिषद के आंदोलन का दिखा असर
कोमल गुप्ता (कटिहार) लंबित परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं एवं...
कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री ने पकड़ी रफ्तार, पेपरलेस प्रक्रिया से बदली तस्वीर
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी देखने को मिल रही है। पेपरलेस व्यवस्था...
रौतारा थाना को मिला नया नेतृत्व, मन्नू ओझा ने संभाली कमानअपराध नियंत्रण, शराबबंदी और जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को बताया प्राथमिकता
मो0 काजु (फलका) रौतारा थाना को नए थानाध्यक्ष के रूप में मन्नू ओझा मिले हैं। मंगलवार को उन्होंने विधिवत रूप...
जियो टावर के जनरेटर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, ग्रामीणों की मदद से पाया गया काबू
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत विधौले गांव में जियो टावर के परिसर में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण...
