ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल की टक्कर में बाइक चालक की घटनास्थल पर हुई मृत्यु मचा कोहराम
मो० आरीफ ( प्राणपुर )
प्राणपुर थाना क्षेत्र के खुशालपुर गांव के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर बाइक सवार को पीछे से ट्रैक्टर चालक के द्वारा मारा टक्कर घटनास्थल पर बाइक सवार की हुई मौत। प्राणपुर थाना अध्यक्ष अमजद अली के द्वारा बताया गया कि मंगलवार को पूर्वाहन तकरीबन 7:00 बजे बीआर 39 ए, एच 8326 नंबर के हीरो मोटरसाइकिल पर सवार होकर केहूनिया गांव से पोल्ट्री मुर्गा खरीदने के लिए लाभा की ओर जाने के क्रम में खुशालपुर गांव के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर बिना नंबर के कपड़ा के बंडल से लदा पावरट्रेक ट्रैक्टर कटिहार से लाभा की ओर जाने के क्रम में खुशालपुर गांव के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर पीछे से टक्कर मार दिया गया, जिसे जनार्दन रविदास उम्र 50 वर्ष पिता स्वर्गीय रामेश्वर रविदास वार्ड संख्या 13 साकिन केहूनिया रविदास टोला, थाना प्राणपुर निवासी की घटना स्थल पर मौत हो गई है, मृतक का शव एवं ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया गया है, इधर मृतक की पत्नी मीरा देवी एवं उनके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, केहूनिया गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है, वहीं ग्रामीणों के द्वारा जिला प्रशासन से मुआवजा का मांग किया गया है।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
