सांसद दुलाल चन्द्र गोस्वामी एवं एम एल सी अशोक अग्रवाल ने किया सड़क का शिलान्यास ।
नवीन मेहता ( कदवा )
कटिहार सांसद दुलाल चंद्र गौस्वामी व एमएलसी अशोक अग्रवाल ने कदवा प्रखंड क्षेत्र के कदवा पंचायत अंतर्गत दोखरा ग्राम व सागरथ पंचायत के नयाटोला चौक पहुँच कर दो सड़क का शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से कदवा पंचायत के रानीगंज दोखरा से नुनगरा तक सड़क बनना है। वही दूसरा सड़क सागरथ नयाटोला चौक से गौरीगंज तक बनना है। करोड़ो की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास होने से ग्रामीणों में काफी हर्षोल्लास का माहौल व्याप्त था।ग्रामीणों ने उक्त सड़क के शिलान्यास होने पर सांसद व एमएलसी को हार्दिक बधाई दी। कटिहार सांसद दुलाल चंद्र गौस्वामी जैसे ही दोखरा ग्राम पहुँचे वैसे ही कार्यकर्ताओं ने फूलों की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान सांसद दुलाल चंद्र गौस्वामी ने कहा कि कटिहार का समुचित विकास को लेकर मैं हर संभव प्रयास करूंगा।उक्त सड़क का बनने से दोखरा से नुनगरा होते प्रखंड मुख्यालय जाने में नजदीकी होगा। साथ हीं उन्होंने कहा कि कटिहार के विभिन प्रखंडों में कई सड़क का शिलान्यास होना बाकी है। वही मौके पर कटिहार विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ,सागरथ मुखिया सह एमएलसी प्रतिनिधि राजेश लाल, कदवा से पूर्व विधायक प्रत्याशी चंद्र भूषण ठाकुर , मुखिया प्रतिनिधि किशोर कुमार यादव, पूर्व जदयू जिला अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, जिला परिषद सदस्य नसरुद्दीन, जिला परिषद सदस्य आशा सुमन,विधायक प्रतिनिधि रामनाथ मंडल,समाज सेवी मृत्युंजय वर्मा,पंकज यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
More Stories
बाढ़ के पानी में डूबने से ससुराल आए 16 वर्षीय युवक की मौत
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नारायणपुर पंचायत अंतर्गत सोवा बंगरी में रविवार सुबह बाढ़ के पानी में डूबने...
ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ फरार हत्यारोपियों के घर चस्पाया इश्तेहार।आत्मसमर्पण न करने पर होगी कुर्की-जब्ती।
हसन रजा (आबादपुर) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बेलवडांगी पंचायत में पिछले दिनों जमीनी विवाद को लेकर हुई मोहम्मद जियाउल की हत्या...
गरीब चौपाल की सफलता को लेकर मनिहारी में हम कार्यकर्ताओं की तैयारी बैठक
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) आगामी 5 अक्टूबर 2026 को टाउन हॉल, कटिहार में आयोजित होने वाले हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर)...
पूर्व भाजपा जिला महामंत्री की माताश्री के श्राद्ध समारोह में पहुंचे एनडीए के नेता, अर्पित की श्रद्धांजलि।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री की माताश्री के निधन के बाद आयोजित श्राद्ध समारोह...
बलरामपुर में विकास योजनाओं का विधायक प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर विधायक श्रीमती संगीता देवी के प्रतिनिधि सागर साह ने रविवार को क्षेत्र में होने वाली विभिन्न...
शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी भीषण आग, 50 हजार का सामान जलकर राख
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड अंतर्गत जगरनाथपुर पंचायत के मननपुर ऋषि टोला चौक स्थित गांव में देर रात अचानक आग लगने...
