सड़क हादसे में हुई 7 व्यक्ति की दर्दनाक मौत से दहला कोढ़ा।
श्रवण शर्मा (कोढ़ा )
कोढ़ा प्रखंड के खेरिया से जैसे ही सातों शवों को अंतिम संस्कार के लिए उठाया गया वैसे ही खेरिया और कोढ़ा के तमाम लोगों की आंखें नम हो गई ।लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए जहां ईश्वर से प्रार्थना किया वही कामना भी किया कि किसी के साथ ऐसी घटना ना हो। ज्ञात हो कि सोमवार को खेरिया के राजेंद्र प्रसाद ठाकुर की पुत्री उर्मिला देवी (46) दामाद अरुण ठाकुर (63), पुत्र धनंजय ठाकुर (35 )अरुण ठाकुर की पुत्रवधू पल्लवी कुमारी (23) पोती प्रिशा कुमारी (डेढ़ वर्ष )ऑटो चालक रतनलाल पासवान (49) वर्ष ऑटो मालिक का पुत्र प्रशांत कुमार( 18 वर्ष) संध्या 7:00 बजे कटिहार रेलवे स्टेशन जा रहे थे कि थोड़ी दूर आगे बढ़ने के बाद दिघरी पेट्रोल पंप के पास विपरीत दिशा से आ रही हाइवा ट्रक ने सीधी टक्कर मार दी। विडंबना देखिए ऑटो पर सवार सात व्यक्ति की हृदयविदारक मौत हो गई। विडंबना देखिए ऑटो पर सवार 7 व्यक्ति की हृदय विदारक मौत हो गई ।सभी का पोस्टमार्टम कराने के बाद सातों शवों को जैसे ही खेरिया लाया गया खेरिया और कोढ़ा के लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताते चलें कि मृतक अरुण ठाकुर को कोढ़ा दुर्गा स्थान का स्थाई निवासी बताया जाता है ।जो खेल क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए मध्य प्रदेश के इटारसी के खदान में लोको सहायक पद पर कार्यरत था ।कोल इंडिया लिमिटेड से 3 वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हो चुके थे ।वे अपने साला खेरिया निवासी मृतक धनंजय को लेकर मध्य प्रदेश जाने के लिए निकला था। रास्ते में दुखद घटना घटित हो गई मृतक अरुण ठाकुर के पुत्र अमन कुमार मध्य प्रदेश के इटारसी में ही प्राइवेट कंपनी में जीपीएस लगाने का कार्य करता था ।उनकी नई नवेली पत्नी पल्लवी व पुत्री प्रिशा जो डेढ़ वर्ष की थी उनकी मौत ने उनके जीवन में मानोअंधेरा ही कर दिया। जहां एक ओर सर से पिता का साया छिन गया वहीं दूसरी ओर जीवन साथी के साथ जीवन की आस पुत्री प्रिशा का साथ छोड़ जाने से मानो उनके ऊपर दुख का पहाड़ गिर गया ।बताते चलें कि मृतक में चार कोढ़ा के एवं तीन खेरिया के स्थाई निवासी है। मंगलवार की अलसुबह पुलिस कप्तान जितेंद्र कुमार,प्रभारी जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शंकर सरन ओमी,खेरिया पहुंचकर मृतक के परिजनों से मिलकर उनके परिजनों को सांत्वना दिया एवं मृतक के अंतिम संस्कार के लिए मुख्यमंत्री योजना से ₹20000 पंचायत के मुखिया सोहराब अली को दिया ।जिसका वितरण मुखिया द्वारा किया गया ।मौके पर प्रेस को संबोधित करते हुए अनुमंडल अधिकारी ने आश्वस्त किया किसी को मृतक के परिजन आपदा प्रबंधन के लाभ से वंचित नही रहेंगे।
