May 1, 2026

देसी शराब के साथ तीन कारोबारी गिरफ्तार

Read Time:1 Minute, 18 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

विशेष समकालीन अभियान के तहत हसनगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के साकीन नया टोला गावों के आस-पास से छापेमारी कर तीन शराब कारोबारी को मौके पर ही 25 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष रामचंद्र मंडल ने बताया कि थाना क्षेत्र में विशेष समकालीन अभियान चला कर तीन लोगों की गिरफ्तारी के साथ तीनों से मिला कर 25 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। बताया गया कि देसी शराब गेलन में भर कर ले जा रहे थे। देशी शराब बरामद के साथ ही शराब कारोबारी लाल मोहन मिस्त्री, समरुल लोहार, मो आजाद तीनों साकिन नया टोला को पक्की मुख्य सड़क से गिरफ्तार किया गया। बताया कि मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज 04/23 के आलोक तीनों कारोबारियों को न्यायिक हिरासत कटिहार भेजा गया।

Previous post सड़क हादसे में हुई 7 व्यक्ति की दर्दनाक मौत से दहला कोढ़ा।
Next post
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial