गावों में मनी सोहराय पर्व थिमके ढोल नगाड़े के ताल पर, दी एक दूसरे को बधाई
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के बलुआ संथाली गांव में आदिवासियों का बड़ी त्यौहार सोहराय पर्व के तीसरे दिन खुंटो की प्राकृतिक पुजा अर्चना किया गया। आयोजित पर्व छह दिन तक चलने वाले सोहराय पर्व के अवसर पर मांझी व नायके ने अपनी टीमों के युवक और युवतियों के साथ नृत्य पेश करते हुए संथाली भाषा में कई गीत संगीत पर प्रस्तुत किये। ढोल नगाड़े बजा कर दी एक दूसरे को बधाई। पंचायत के मुखिया कंदलाल मुर्मू व पूर्व पंचायत समिति प्रतिनिधि सदानंद तिर्की ने कहा कि हम आदिवासी समाज का सबसे बडा़ त्यौहार सोहराय पर्व है। सोहराय पर्व आदिवासी सभ्यता व संस्कृति का प्रतीक है। यह पर्व मवेशियों और मानव के बीच गहरा प्रेम स्थापित करता है। यह पर्व भारत के मूल निवासियों के लिए विशिष्ट त्योहार है। बताया भारत की आत्मा खेतीबाड़ी पर निर्भर करती है, इसलिए सोहराय पर्व में पशुओं को माता लक्ष्मी की तरह पूजा जाता है। इस दिन बैलों की पूजा कर किसान धन-संपत्ति की वृद्धि की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि सोहारय पर्व आपसी भाईचारा एवं प्रकृति से प्रेम को बढ़ावा देता है। सोहराय पर्व के मौके पर आदिवासियों ने अपनी सभ्यता संस्कृति की पूजा-अर्चना बडे़ ही धूमधाम से की। इस अवसर पर सैकड़ों आदिवासी समुदाय के महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।
More Stories
चांदपारा सहयोग शिविर से समय से पहले गायब हुए कर्मीयो को पुछा स्पष्टीकरण
खबर का असर, एसडीओ ने जारी किया पत्र , एक सप्ताह में मांगा स्पष्टीकरण । डेस्क (बारसोई) जनता की समस्याओं...
ट्रांसफार्मर के तार में आग लगने से वार्ड-10 की बिजली गुल, शुक्रवार को हुई आपूर्ति बहाल
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र की ढेरुआ पंचायत के वार्ड संख्या-10 में गुरुवार की शाम करीब 7:30 बजे ट्रांसफार्मर के...
हसनगंज समेत विभिन्न पंचायतों में श्रद्धा से हुई बाबा विश्वकर्मा की पूजा, ‘आशीर्वाद दिया’ कार्यक्रम
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के ढेरुआ, बलुआ, रामपुर, जगरनाथपुर और कालसर पंचायत समेत विभिन्न इलाकों में गुरुवार को बाबा...
बासगांव में सरपंच चुनाव को लेकर मो. नाजिर ने ठोकी ताल युवाओं ने जताया समर्थन, नाजिर बोले समानता और न्याय के साथ खड़ा रहना प्राथमिकता
हसन रजा (आबादपुर) पंचायत राज बासगांव में सरपंच चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। युवा नेता मो. नाजिर...
डकैती की योजना बना रहे सात युवक गिरफ्तार, देसी पिस्टल समेत नशीला पदार्थ व दो बाइक बरामद
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मुख्यमंत्री के संभावित कटिहार आगमन को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान मनिहारी पुलिस...
बिजली के तार में उलझा 16 चक्का, टूट गए 11 केवी के दो पोल।लालटोला में बाल-बाल बचीं सैकड़ों जिंदगियां; करंट प्रवाहित लाइन के बीच हुआ हादसा, आबादपुर पुलिस ने ट्रक जब्त किया
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्य मार्ग पर लालटोला के समीप शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। मालदा से...
