हसनगंज में आग लगने से दो घर जले, लाखों की संपत्ति हुई राख ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
गुरुवार की शाम हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के ढेरुआ पंचायत अंतर्गत खरबन्ना गांव में आग लगने से एक परिवार के दो घर जलकर राख हो गए। आग लगने के कारण घर का सारा सामान भी जल कर राख हो गया। ग्रामीणों की माने तो आग लगने से लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग कैसे लगी है इस कि जानकारी स्पष्ट नहीं हो सका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खरबन्ना निवासी मो आलम, मसोमास रूबेदा के घर में आग लग गयी। आग ने देखते-देखते विकराल रुप धारण कर लिया। हालांकि ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए चापाकल के सहारे आग पर काबू पाया। आग की तेज लपटें के कारण लोगों को आग बुझाने में काफी परेशानी हो रही थी, परंतु ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। परंतु, तब तक घर में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन, चौकी, पलंग, टेबल सहित अन्य कागजात जल कर राख हो गए। ग्रामीण मो तबरेज, मो नोसाद आदि ने कहा कि अग्नि पीड़ित परिवार के लोग बाहर गए हुये है। घर बन्द था आग कैसे लगा पता नही घर जलते देख ग्रामीणों के सहयोग से बड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाया गया। उन्होंने कहा कि अग्नि पीड़ित के दो घर जला है। जिसमें रखा सारा सामान जल गया। इस आगलगी कि घटना को दुखद बताते हुए पंचायत के मुखिया मो रुस्तम अली ने कहा कि सरकार द्वारा मिलने वाली राहत सामग्री दिलाया जाएगा। घटना की जानकारी अंचल अधिकारी को दे दी जायेगी।
More Stories
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
खेरिया गंगा घाट पर कटावरोधी कार्य का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
।गुणवत्ता व समय पर पूर्णता के दिए निर्देशफोटो :कटाव निरोधी कार्य निरीक्षण करते पधाधिकारी। कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला प्रखंड क्षेत्र...
30 ली. देसी शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, बाइक जप्त
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना...
