ज्ञानदा उच्च विद्यालय रोशना का मनाया गया स्थापना दिवस।
मोहम्मद आरिफ ( प्राणपुर)
प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के ज्ञानदा उच्च विद्यालय रोशना का 62वां स्थापना दिवस मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्राणपुर विधायक निशा सिंह भी शिरकत की। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश एवं राज्यों में शैक्षिक विकास को नया आयाम मिला है। छात्र छात्राओं के लिए तरह-तरह की सरकार द्वारा योजनाएं चलाई जा रही है। वही मौके पर समिति सदस्य एवं पूर्व प्रमुख अमित साह ने कहा कि विद्यालय की विधि व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। समय से विद्यालय में शिक्षक उपस्थित नहीं होते हैं। उन्होंने कहा कि मैं भी इसी के उच्च विद्यालय का कभी छात्र हुआ करता था। लेकिन उस वक्त की पढ़ाई और अभी की पढ़ाई में शिक्षकों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने शिक्षा विभाग पर खुलेआम आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था पूर्ण रूप से चरमराई हुई है। इस मौके पर जिला परिषद सदस्या शईदुल निशा, स्थानीय मुखिया जुलुम सिंह, पूर्व प्रमुख अमित साह,राधेश्याम क्रांति उप प्रमुख कृष्ण मोहन साहभाजपा प्रखंड अध्यक्ष गणेश मंडल, प्रह्लाद शर्मा, डॉ राजू आदि लोग मौजूद थे।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
