मकर संक्रांति को लेकर बाजार में बढ़ी चहल-पहल ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
कटिहार जिले के हसनगंज प्रखंड स्थित कालसर व हसनगंज मकर संक्रांति को लेकर बाजार में दुकानें सजने के साथ ही चहल-पहल बढ़ने लगी है। महंगाई के बावजूद लोग अपनी हैसियत के मुताबिक सामानों की खरीदारी में लग गए हैं। मकर संक्रांति को देखते हुए बाजारों में चहल-पहल देखने को मिली। लोग तिलकुट से लेकर लाई, गुड़, तिल, चूड़ा तथा उड़द दाल की खरीदारी करते दिखे। हालांकि इस त्योहार पर महंगाई की मार भी दिख रही है। मकर सक्रांति में उपयोग होने वाले सभी सामान की कीमत पिछले साल की अपेक्षा बढ़ गई है। लोग धर्म व रीति रिवाजों के अनुसार चूड़ा व दही के साथ तिल की खरीदारी करने के लिए बाजारों में पहुंच रहे हैं, जिससे बाजारों में चहल पहल बढ़ गई है।गत वर्ष के अपेक्षा मकर संक्रांति के दौरान प्रयोग में आने वाले सामान की कीमतें काफी बढ़ गई हैं। मकर संक्रांति के मौके पर तिलकुट व लाई की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में इस साल भी चौक-चौराहों पर तिलकुट की दुकानें सज गई हैं। इस साल तिलकुट की कीमत पिछले साल के मुकाबले बढ़ गई हैं। इस साल तिलकुट बाजार में 230 रुपये से लेकर 500 रुपये प्रतिकिलो की दर से उपलब्ध है। लोग अपने बजट के हिसाब से इसकी खरीद में लग गए हैं।
More Stories
समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप अनियंत्रित पिकअप पलटी, चालक बाल-बाल बचा
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप बुधवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित पिकअप वाहन...
घर के आगे से ट्रैक्टर व डाला चोरी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत निवासी किसान बिपिन मंडल के घर के आगे से देर रात...
बरारी में सांसद प्रतिनिधि का दौरा,स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं परखी, गंगा घाट कटावरोधी कार्य में तेजी के दिए निर्देश
(डेस्क|बारसोई) रविवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने बरारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जनसुविधाओं और...
शराबबंदी मामले का फरार आरोपी राजा सिंह गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष सुजीत कुमार झा के निर्देश पर पुलिस ने...
मौसम की बाधा के बावजूद नाव से गोबराही दियारा पहुंची मेडिकल टीम, टीकाकरण व स्वास्थ्य जांच सम्पन्न
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती गोबराही दियारा में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खराब मौसम...
जीविका दीदियों द्वारा स्व-जनगणना अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
(डेस्क|बारसोई) बरसोई प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों...
