कर्णपुर पंचायत में मकर संक्रान्ति के अवसर पर मेला का हुआ शुभारंभ।
बारसोई प्रखंड अंतर्गत कर्णपुर पंचायत में मकर संक्रान्ति के अवसर पर मेला का शुभारंभ हुआ । जिसका उद्घाटन मुखिया प्रतिनिधि गोविंद कुमार दास ने फीता काटकर किया । मुख्य रूप से पहला माघ मास के पूर्णिमा में गंगा देवी का पुजा अर्चना आयोजन किया जाता है इसके उपरांत मेला का आयोजन किया जाता है। इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि हर वर्षों की तरह इस वर्ष भी भव्य मेला का आयोजन किया गया । पंरतु कोरोना जैसी महामारी को लेकर पिछले विगत 2 वर्षों से मेला का आयोजन सही रूप से नहीं हो पाया था।सिर्फ पूजा-अर्चना ही किया गया था। लेकिन वर्ष 2023 में मेला आयोजित होने से लोगों में खुशी का माहौल बना है। इस् अवसर पर मुख्य रूप से सरपंच प्रतिनिधि श्याम जी ऋषि, उपसरपंच शैलेंद्र कुमार दास, पंचायत समिति सदस्य मदन कुमार दास, धीरेंद्र दास , सुभाष दास, प्रभात दास , जननायक कर्पूरी ठाकुर सेवा समिति जिला अध्यक्ष संजीव ठाकुर एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे ।
More Stories
मनिहारी गंगा में नाव हादसा टला, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, एक मासूम बच्ची के लापता होने की आशंका, तलाश जारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बुधवार की देर शाम मनिहारी गंगा घाट से नाव पर सवार होकर बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष...
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
