आनंद मार्ग वृद्धा आश्रम में नवनिर्वाचित मेयर का स्वागत समारोह आयोजित कर बुके देकर किया सम्मानित।
मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)
आनंद मार्ग वृद्धा आश्रम हाटबाड़ी बस्तौल के प्रांगण में नवनिर्वाचित मेयर उषा देवी अग्रवाल का स्वागत समारोह आश्रम के कार्यकारिणी समिति सह सलाहकार समिति द्वारा माल्यार्पण कर एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर नवनिर्वाचित मेयर ने कहा कि 2014 ई. में आनंद मार्ग वृद्धा आश्रम हाटबाड़ी बस्तौल का स्थापना हुआ था। लगातार नौ वर्षों से इस वृद्धाश्रम में वृद्ध रहते आ रहे हैं। वर्तमान में पन्द्रह वृद्ध महिला एवं पुरुष वृद्ध रह रहे हैं। जो बिहार, झारखंड एवं बंगाल के निवासी हैं। उन्होंने कहा कि वृद्ध महिला एवं पुरुषों को देखकर हतप्रभ हो गई और कहा की कैसी विडंबना है बच्चे पैदा करते हैं, पालते और पोसतें हैं फिर वह बच्चे हम लोगों को छोड़ देते हैं। इस अवसर पर कार्यकरणी समिति के अध्यक्ष डॉ एस के भारती ने कहा कि एमएलसी अशोक अग्रवाल, मारवाड़ी युवा मंच के अलावे समाजसेवी, विभिन्न स्वयंसेवी संस्था एवं स्थानीय गणमान्य लोगों का आनंद मार्ग वृद्धाश्रम संचालन में अहम भूमिका का सहयोग होता आ रहा है। स्वागत समारोह कार्यक्रम में महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष सीमा झा, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज राय, कदवा विधानसभा के प्रत्याशी चंद्रभूषण ठाकुर, डॉक्टर रंजना झा, कार्यकारिणी समिति के उपाध्यक्ष गोपाल मंडल, सचिव अरविंद कुमार, मुख्य सलाहकार जवाहरलाल, मेष प्रभारी सूर्यनारायण, सच्चिदानंद सिंह, कृष्ण मोहन शर्मा सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
More Stories
विधान पार्षद एवं भुवन सहित पांच चुने गए चैम्बर कॉ- आप्सन
( कटिहार|डेस्क) नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कटिहार की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की हुई बैठक...
हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार...
एनएच-31 पर कुरसेला पुलिस का विशेष वाहन जांच अभियान, संदिग्ध वाहनों की हुई जांच
(राजशेखर जयसवाल) कटिहार-पूर्णिया-भागलपुर सीमा क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे-31 पर कटरिया पिकेट के समीप कुरसेला थाना अध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व...
मनिहारी में हर्षोल्लास से मनी बक़रीद, ईदगाहों में अदा की गई नमाज, प्रशासन रहा मुस्तैद
दार्जिलिंग एक्स्प्रेस |मनिहारी मनिहारी में गुरुवार को ईद उल जोहा (बक़रीद) का पर्व हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया...
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
