डीएम उदयन मिश्रा ने जाति आधारित जनगणना कार्य का निरीक्षण कर दिए कई निर्देश ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को जिला पदाधिकारी उदयन मिश्रा पंचायत के वार्ड में चल रहे जाति आधारित जनगणना कार्यों का निरीक्षण किया। इस दरमियान जिला पदाधिकारी ने प्रखंड सभागार में बीडीओ, सीओ, सुपरवाइजर व प्रगणक आदि के साथ बैठक कर जाति आधारित जनगणना कार्यों का जायजा लेते हुए, कार्यों में तेजी लाने का निर्देश और दिशा निर्देश दिया। मौके पर जिला पदाधिकारी उदयन मिश्रा ने बताया कि क्षेत्रों में हो रहे जाति आधारित जनगणना के प्रथम फेज में मकान की गणना का कार्य किया जा रहा है जो कार्य 21 जनवरी तक संपन्न करा लिया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाते हुए कार्य को तय समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया। बताया बिहार जाति आधारित गणना कार्य को लेकर संबंधित पदाधिकारी, सर्वेक्षक व प्रगणक सभी को पूर्व में प्रशिक्षित किया जा चुका है। पहले चरण में मकानों की सूचीकरण का कार्य चल रहा है। दूसरे चरण तहत जनगणना का कार्य पूरा किया जाना है। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, बीडीओ रितेश कुमार, सीओ उदय प्रसाद, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी प्रिंस कुमार सहित प्रखंड कर्मीगण व संबंधित सुपरवाइजर, प्रगणक आदि मौजूद रहे।
More Stories
समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप अनियंत्रित पिकअप पलटी, चालक बाल-बाल बचा
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप बुधवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित पिकअप वाहन...
घर के आगे से ट्रैक्टर व डाला चोरी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत निवासी किसान बिपिन मंडल के घर के आगे से देर रात...
बरारी में सांसद प्रतिनिधि का दौरा,स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं परखी, गंगा घाट कटावरोधी कार्य में तेजी के दिए निर्देश
(डेस्क|बारसोई) रविवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने बरारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जनसुविधाओं और...
शराबबंदी मामले का फरार आरोपी राजा सिंह गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष सुजीत कुमार झा के निर्देश पर पुलिस ने...
मौसम की बाधा के बावजूद नाव से गोबराही दियारा पहुंची मेडिकल टीम, टीकाकरण व स्वास्थ्य जांच सम्पन्न
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती गोबराही दियारा में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खराब मौसम...
जीविका दीदियों द्वारा स्व-जनगणना अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
(डेस्क|बारसोई) बरसोई प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों...
