विद्यालय शिक्षा समिति द्वारा विद्यालय की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर सिओ को दिया आवेदन।
मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)
उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझैली की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी प्राणपुर कुमार नलिनीकांत को लिखित रूप से आवेदन दिया है। आवेदन में जिक्र किया गया है कि विद्यालय के मुख्य गेट एवं चारदीवारी के आगे दक्षिणी छोड़ पर सुमित झा द्वारा मिट्टी भरकर केला का पौधा लगा दिया गया है तथा एक अन्य ग्रामीण गोपाल मंडल द्वारा विद्यालय के मुख्य गेट के उत्तरी छोड़ चारदीवारी के बाहर सड़क के बीच गुमटी रखकर दुकान चलाया जा रहा है। इस संदर्भ में पूर्व में भी गोपाल मंडल एवं सुमित झा को विद्यालय शिक्षा समिति द्वारा अतिक्रमण हटाने को कहा गया था। छह माह का समय लिए किंतु आज तक विद्यालय अतिक्रमण से मुक्त नहीं हो सका। आवेदन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक जनूप लाल मिस्त्री, सचिव चंदा झा, वार्ड सदस्य फुल कुमार झा, पंच सदस्य प्रदीप शर्मा सहित दर्जनों ग्रामीणों का हस्ताक्षर अंकित है।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
