भूमि विवाद निपटारा को लेकर प्राणपुर एवं रोशना ओपी परिसर में जनता दरबार का हुआ आयोजन
मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)
प्राणपुर थाना परिसर में भूमि विवाद को लेकर जनता दरबार का आयोजन अंचलाधिकारी कुमार नलिनी कांत, राजस्व अधिकारी रत्नेश मोहन एवं प्राणपुर थाना के एस आई अफाक हुसैन के द्वारा किया गया। उक्त जनता दरबार में भू संबंधित को लेकर प्राणपुर थाना क्षेत्र से नए एवं पुराने कुल तीन मामले थे, जिसमे 2 मामला का निष्पादन किया गया। एक को लंबित अगले आदेश तक रखा गया,वहीं सी ओ कुमार नलिनी कांत ने बताया कि प्राणपुर थाना में तीन मामले थे, जिसमे दोनों पक्षों की बातों को विस्तार पूर्वक सुनवाई करते हुए प्रथम पक्ष एवं द्वितीय पक्ष की सहमति से दो मामले का निष्पादन किया गया।बचे एक मामले को साक्ष के अभाव में अगले तिथि निर्धारित किया गया। वहीं दूसरी ओर रोशना ओपी में भी भू संबंधित को लेकर अंचलाधिकारी कुमार नलिनी कांत तथा शव इंस्पेक्टर उमाशंकर यादव के द्वारा ओपी में चल रहे एक पुराने मामलों पर मामले का पक्ष एवं विपक्ष की बातों को सुनी गई तथा चल रहे मामलों में संतुष्ट जनक साक्ष नहीं मिलने पर मामलों को अगले तिथि तक कागजात प्रस्तुत करने के लिए रखा गया।
More Stories
बाढ़ के पानी में डूबने से ससुराल आए 16 वर्षीय युवक की मौत
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नारायणपुर पंचायत अंतर्गत सोवा बंगरी में रविवार सुबह बाढ़ के पानी में डूबने...
ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ फरार हत्यारोपियों के घर चस्पाया इश्तेहार।आत्मसमर्पण न करने पर होगी कुर्की-जब्ती।
हसन रजा (आबादपुर) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बेलवडांगी पंचायत में पिछले दिनों जमीनी विवाद को लेकर हुई मोहम्मद जियाउल की हत्या...
गरीब चौपाल की सफलता को लेकर मनिहारी में हम कार्यकर्ताओं की तैयारी बैठक
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) आगामी 5 अक्टूबर 2026 को टाउन हॉल, कटिहार में आयोजित होने वाले हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर)...
पूर्व भाजपा जिला महामंत्री की माताश्री के श्राद्ध समारोह में पहुंचे एनडीए के नेता, अर्पित की श्रद्धांजलि।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री की माताश्री के निधन के बाद आयोजित श्राद्ध समारोह...
बलरामपुर में विकास योजनाओं का विधायक प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर विधायक श्रीमती संगीता देवी के प्रतिनिधि सागर साह ने रविवार को क्षेत्र में होने वाली विभिन्न...
शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी भीषण आग, 50 हजार का सामान जलकर राख
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड अंतर्गत जगरनाथपुर पंचायत के मननपुर ऋषि टोला चौक स्थित गांव में देर रात अचानक आग लगने...
