कोढ़ा थाना परिसर में आगामी सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक ।
श्रवण शर्मा (कोढ़ा)
शांतिपूर्ण माहौल में सरस्वती पूजा संपन्न करने को लेकर शनिवार को कोढ़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई । थाना अध्यक्ष रूपक रंजन और प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली के संयुक्त अध्यक्षता में में आयोजित की गई । बैठक में थाना क्षेत्र के अधिकारी के अलावा पंचायत प्रतिनिधि नगर पंचायत प्रतिनिधि सहित प्रबुद्ध लोग शामिल हुए । वहीं थाना अध्यक्ष रूपक रंजन ने कहा कि पूर्व की तरह इस बार भी सरस्वती पूजा समिति सौहार्दपूर्ण वातावरण में क्षेत्र सरस्वती पूजा मनाए । इसके लिए सभी पूजा कमिटी को लाइसेंस लेना अनिवार्य है । पूजा स्थल पर डीजे पर प्रतिबंध माननीय न्यायालय द्वारा पहले से ही है । पूजा कमेटियों में हुड़दंगयों पर नजर रखने एवं तुरंत प्रशासन को सूचना देने की बात कही । वही प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली ने बताया कि बिना लाइसेंस लिए पूजा की अनुमति नहीं दी जाएगी । पूजा आयोजक से आवेदन प्राप्त होने पर उनको नियमानुसार लाइसेंस प्रदान कराया जाएगा । सरकार के सभी नियमों का दिशानिर्देश का पालन करते हुए आयोजकों द्वारा पूजा कराई जाएगी । जहां सभी लोग श्रद्धा पूर्ण तरीके से सरस्वती पूजा मनाएं । पूजा स्थल पर डीजे का प्रयोग नहीं करना है । बिना किसी तामझाम के बिना प्रतिमा विसर्जन करने की बात कही गई । साथ ही कहा कि प्रत्येक पूजा पंडालों पर प्रशासन के अधिकारी मुस्तैद रहेंगे । मौके पर पूर्व जिला परिषद धीरेंद्र मेहता नगर पंचायत के मुख्य पार्षद धीरज सिंह वार्ड पार्षद धर्मवीर चौधरी उर्फ पिंटू चौधरी धरर्मा शर्मा शिव चरण सिंह शहीद दर्जनों की संख्या में पूजा कमेटी के सदस्य मौजूद थे ।
