मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर तैयारियां में लगे अधिकारी ।
श्रवण शर्मा (कोढ़ा)
जिले के कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत दिधरी पंचायत में नीतीश कुमार के आगमन को लेकर पदाधिकारी जहां तैयारी करने में लगे हुए हैं वही कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के सभी प्रतिनिधि सहित ग्रामीणों में काफी खुशी देखी जा रही है। वहीं पंचायत समिति सदस्य मोहम्मद नईम ,शिवचरण सिंह ,शंकर दास सहित दर्जनों पंचायत समिति प्रतिनिधि ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र केला उत्पादन में बहुत ही ज्यादा विकसित था लेकिन मिट्टी खराबी के कारण पिछले एक दशक से केले की खेती खत्म हो चुकी है जिस कारण किसानों को दूसरे फसलों की ओर आना पड़ा । किसान अभी मक्का, मखाना और आलू की खेती कर अपने जीवन यापन कर रहे हैं लेकिन केले की फसल की आमदनी के दूसरी फसल से नहीं हो पा रही है। किसान मखाना तो लगा रहे हैं लेकिन लागत भी नहीं निकल पाने से किसान कर्ज में डूबा जा रहा है । वही जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग की है कि मक्का मखाना और आलू की फसलों में रोजगार वृद्धि को लेकर के कुछ नया व्यवस्था करें ताकि किसानों को अच्छी कीमत मिल सके और किसानों को मुनाफा हो और किसान अपने पटरी पर फिर से आगे बढ़े । वही जनप्रतिनिधियों ने आगे बताया कि कोढ़ा विधानसभा महादलित क्षेत्र होने के कारण यहां शुरू से ही बाहर वाले लोगों को पार्टी की टिकट मिल जाता हैं और विधायक बनने के बाद विधानसभा क्षेत्र से गायब रहते हैं जिससे क्षेत्र के लोगों के समस्याएं जान नहीं पाते है और स्थानीय जनप्रतिनिधि से संवाद नहीं हो पाता है जिस कारण उनके प्रतिनिधियों से बात करने परते है जो शायद बिधायक तक समस्या को विस्तार से नहीं बता पाते हैं और समस्याएं जब की तस बनी रहती है । वही जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र के ही लोगों को टिकट दिया जाए ।
